फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   High court asks government to think upon renaming the road after freedom fighter

नेताजी की सेना में सक्रिय रहे राजे राम के नाम पर सड़क के नामकरण पर विचार का निर्देश

Wed, 24 Mar 2021 12:17 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
High court asks government to think upon renaming the road after freedom fighter
नई दिल्ली। हाईकोर्ट ने दिल्ली सरकार को दिल्ली-फरीदाबाद को जोड़ने वाली डेरा भाटी सड़क का नाम स्वतंत्रता सेनानी एवं इंडियन नेशनल आर्मी के सदस्य राजेराम के नाम पर करने का विचार करने का निर्देश दिया है। अदालत ने सरकार को तीन माह में निर्णय लेकर याची को सूचित करने के लिए कहा है।
विज्ञापन

न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह ने यह निर्देश स्वतंत्रता सेनानी रहे राजे राम उर्फ राजे के पुत्र की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिया। याची के अधिवक्ता सुनील कुमार ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल के पिता सुभाष चंद्र बोस की इंडियन नेशनल आर्मी के सक्रिय सदस्य थे और उन्होंने सिंगापुर, मलेशिया, बर्मा व मलाया में काम किया है।
विज्ञापन

याचिका के अनुसार स्वतंत्रता के बाद वे भारतीय सेना में शामिल हो गए थे। वर्ष 1972 में उन्हें इंडियन नेशनल आर्मी का प्रमाणपत्र भी प्रदान किया गया। इसके अलावा 15 अगस्त 1972 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उन्हें ताम्रपत्र प्रदान किया तो दिल्ली सरकार ने भी वर्ष 2002 में स्वतंत्रता सेनानी का कार्ड जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि 24 अक्तूबर 2012 में राजे राम की मृत्यु के बाद उनके मुवक्किल ने वर्ष 2013 में दिल्ली सरकार को पत्र लिखकर उक्त सड़क नाम उनके पिता के नाम पर रखने का आग्रह किया। चार वर्ष बाद 22 अगस्त 2017 को दिल्ली प्रशासन ने साउथ दिल्ली नगर निगम आयुक्त को पत्र लिखकर उस पर विचार के लिए कहा लेकिन आज तक इस पर निर्णय नहीं लिया गया।
उन्होंने कहा कि एक तरफ तो सरकार स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर पूरी दिल्ली में राष्ट्रीय झंडे लगाने की बात कर रही है और कनाट प्लेस में कार्यक्रम भी रखा गया है। वहीं स्वतंत्रता सेनानी के नाम पर सड़क का नामकरण पर विचार नहीं किया जा रहा। इसके अलावा राजधानी में स्टेडियम, सड़क इत्यादि का नाम सामाजिक कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञों, राष्ट्रीय पुरस्कार विजेताओं के नाम पर रखा जा रहा है।

उन्होंने कहा आज 23 मार्च को स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह, राजगुरु व सुखदेव की शहीदी दिवस मना रहे हैं। वहीं देश के लिए लड़ाई लड़ने वाले राजे राम के नाम पर सड़क का नामकरण नहीं किया जा रहा। ऐेसे में सरकार व एमसीडी आयुक्त को इस मामले में जल्द निर्णय लेकर सड़क का नामकरण करने का निर्देश दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed