फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   heavy rain in delhi ncr on sunday orange alert water logging traffic jam weather updates  

मानसून मेहरबान: दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, कई इलाकों में जलजमाव, ऑरेंज अलर्ट जारी

Sun, 08 Aug 2021 02:42 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Sun, 08 Aug 2021 02:42 PM IST
सार

मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

विज्ञापन
heavy rain in delhi ncr on sunday orange alert water logging traffic jam weather updates  
दिल्ली में झमाझम बारिश। - फोटो : अमित शर्मा

विस्तार

दिल्ली-एनसीआर में रविवार को झमाझम बारिश हुई। इस दौरान तेज हवाएं भी चलती रहीं। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। सुबह में धूप निकलने से गर्मी लग रही थी। दोपहर में अचानक तेज बारिश होने लगी। जिससे मौसम सुहाना हो गया है। लोगों को गर्मी से राहत मिली।  

विज्ञापन


भारी बारिश के चलते कई इलाकों में जलजमाव हो गया है। शंकर रोड पर काफी पानी लग गया है। मौसम विभाग ने आज दिल्ली में बारिश होने की संभावना जताई थी। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 33 व न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार के लिए भी विभाग ने हल्की बारिश की संभावना जताई है। 
विज्ञापन

 


वैसे गर्मी व उमस से बेहाल लोगों के लिए शनिवार का दिन राहत भरा रहा। सुबह के समय काले बादल छाए और करीब सवा घंटे तक तेज बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे कार्यालयों के लिए निकले लोगों को परेशानी भी हुई। वहीं, दिल्ली की विभिन्न जगहों पर जलजमाव होने की वजह से यातायात की रफ्तार भी धीमी हो गई। अगले 24 घंटों के लिए भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए तेज बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग ने एक दिन पहले हल्की बारिश की संभावना जताई थी, लेकिन इसके विपरीत सुबह से ही बादलों ने डेरा डाल लिया था। 9 बजे शुरू हुआ बारिश का दौर 11 बजे के बाद तक चलता रहा। कुछ जगहों पर दिन के समय भी बारिश रिकॉर्ड हुई है। सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक दिल्ली में 6.9 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। सबसे अधिक बारिश रिज इलाके में 50.8 मिमी दर्ज की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed