फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   heavy crowd gathers in Azadpur mandi since early mornning

आजादपुर मंडी में सुबह से ही लग जाती है जबरदस्त भीड़, नहीं हो रहा सोशल डिस्टेंसिंग का पालन

Thu, 23 Apr 2020 06:19 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Thu, 23 Apr 2020 06:19 AM IST
विज्ञापन
heavy crowd gathers in Azadpur mandi since early mornning
मंडी के बाहर वाहनों की कतार... - फोटो : ANI

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए सरकार ने लॉकडाउन लागू किया है लेकिन राजधानी की आजादपुर मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया रहा है। यह हालात तब हैं जब भीड़ से बचने के लिए सरकार ने मंडी को 24 घंटे खुलवा रखा है।

विज्ञापन


बुधवार को मंडी में सुबह-सुबह लोगों की जबरदस्त भीड़ जमा हुई जबकि मंगलवार को ही 57 साल के सब्जी कारोबारी की कोरोना से मौत होने की पुष्टि हुई। बाजार खुलने के समय को लेकर भी आढ़तियों की परेशानी है।
विज्ञापन


दरअसल, फल मार्केट रात 2 बजे से सुबह 6 बजे तक खुल रही है। दिन में रेहड़ी-पटरी लगाने वाले देर रात को फल खरीदने पहुंच जाते हैं। वो चाहते हैं कि जल्दी फल लेकर बाहर निकलें ताकि सुबह-सुबह ताजे फल की बिक्री हो सके। इसके बाद सब्जी बिकनी शुरू होती है। इस दौरान छोटे-बड़े ट्रकों के साथ ही मजदूरों, खरीदारों तथा विक्रेताओं की भारी भीड़ जमा हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी के चुने हुए पदाधिकारी अनिल मल्होत्रा का कहना है कि लॉकडाउन जब से शुरू हुआ तब से सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो रहा है। सफाई की भी व्यवस्था नहीं है। दिल्ली सरकार की सभी योजनाएं नाकाम हो रही हैं।


चिंता यह है कि यहां संक्रमण फैला तो स्थिति भयावह हो सकती है। व्यापारी हरवीर सिंह ने बताया कि संक्रमण यहां तेजी से फैलने की उम्मीद है। व्यापारियों, आढ़तियों व मजदूरों की कोरोना जांच होनी चाहिए। मंडी ऐसी जगह है जहां कई जगहों से लोग आते हैं। मंगलवार को व्यापारी की मौत के बाद लोग और सहमे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed