फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   10 infected with corona in a house in Adarsh Nagar of delhi

दिल्ली के आदर्श नगर के एक घर में मिले 10 संक्रमित, सील की गईं तीन गलियां

Tue, 28 Apr 2020 05:33 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Tue, 28 Apr 2020 05:33 AM IST
विज्ञापन
10 infected with corona in a house in Adarsh Nagar of delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : PTI

जहांगीरपुरी और शाहदरा के बाद अब दिल्ली के आदर्श नगर स्थित एक घर में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। मजलिस पार्क निवासी इस परिवार के संक्रमित मिलने के बाद तीन गलियों को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन


दिल्ली के लोकनायक अस्पताल में महिला डाइटीशियन के संक्रमित होने के बाद उनका पूरा परिवार कोरोना की चपेट में आ गया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सील की गई तीनों गलियों में बड़े स्तर पर जांच की जाएगी। इस एरिया को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। यहां देखा जाएगा कि संक्रमण गली के अन्य लोगों तक तो नहीं पहुंचा है। लोगों को कहा गया है यदि उनमें कोई लक्षण दिखाई देते हैं तो वह तुरंत जिला प्रशासन को सूचना दें। जिला प्रशासन ने निगम कर्मचारियों को यहां सैनिटाइजेशन के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


द्वारका के हॉटस्पॉट में 4 पॉजिटिव
दिल्ली के द्वारका स्थित राजनगर पार्ट-2 से चार संक्रमित मिले हैं। यह क्षेत्र पहले से ही हॉटस्पॉट में तब्दील है। इस दौरान यहां लोगों की जांच की गई थी, जिनमें चार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आजादपुर मंडी में एक और पॉजिटिव

आजादपुर सब्जी मंडी में कोरोना संक्रमित छह लोग मिलने के बाद एक और मामला सामने आया है। चीकू का काम करने वाले एक व्यापारी के परिवार का सदस्य संक्रमित पाया गया है। इस वजह से मंडी में डर का माहौल है और ज्यादातर व्यापारी मंडी से दूरी बनाए हुए हैं। सोमवार को मंडी में टमाटर और नींबू का कारोबार नगण्य रहा। मुश्किल से एक या दो गाड़ी ही पहुंची।

हालांकि, आवक में कोई कमी नहीं है। सामान्य दिनों में सब्जी व फल मिलाकर 8 हजार टन की आवक होती है। सोमवार को करीब 7686 टन आवक रही। मंडी में आलू और प्याज की आवक पिछले दिनों की तुलना में अधिक रही।

कृषि उपज विपणन कमेटी (एपीएमसी) के चेयरमैन आदिल अहमद खान ने बताया कि फल और सब्जी की आवक में कमी नहीं होने के कारण सब्जी और फल के दाम भी सामान्य रहे। किसी तरह की कोई बढ़ोतरी दर्ज नहीं की गई। उधर, एपीएमसी के सदस्य अनिल मल्होत्रा ने एक बार फिर अपील की है कि व्यापारी कम से कम मंडी में आए, ताकि संक्रमण की चपेट में न आने पाए। हरवीर सिंह ने बताया कि दुकान नंबर सी 104 के व्यापारी के सदस्यों में संक्रमण की बात फैलते ही मंडी में मजदूर, पल्लेदार, व्यापारियों में डर का माहौल कायम हो गया।

वहीं, मंडी में सेब की आवक रही। सोमवार को 14 गाड़ी सेब और चार ट्रक मौसमी मंडी में लाए गए। हालांकि, अंगूर व अनार की कमी रही। नींबू बाजार में बिल्कुल नहीं आया और टमाटर की भी दो गाड़ी पहुंची। उन्होंने बताया कि सब्जियां प्रतिदिन की तरह ही बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed