{"_id":"5e7132008ebc3ea7d50ca263","slug":"health-corona-ashram-news-noi4992730157","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, 72 लोग भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एक और मिला कोरोना पॉजिटिव, 72 लोग भर्ती
Wed, 18 Mar 2020 05:09 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2020 05:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली में एक और कोरोना संक्रमित मरीज सामने आया है। मंगलवार शाम तक कुल 72 लोग भर्ती कराए जा चुके हैं। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।
विज्ञापन
दिल्ली के छावला स्थित आईटीबीपी सेंटर में इटली से आए जत्थे में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। दोनों की आयु 25 से 30 वर्ष है और ये इटली में पढ़ाई करने के लिए गए थे। इनमें से एक दिल्ली निवासी है। ये मरीज भी पश्चिम दिल्ली का रहने वाला है।
विज्ञापन
फिलहाल दोनों ही मरीज सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं। दिल्ली में अब तक 8 कोरोना संक्रमित मामले सामने आ चुके हैं। इनमें से एक महिला मरीज ने आरएमएल अस्पताल में दम तोड़ दिया था, जबकि दिल्ली में पहला संक्रमित मयूर विहार और तीसरा संक्रमित उत्तम नगर निवासी मरीज ठीक होकर घर जा चुका है।
विज्ञापन
सफदरजंग अस्पतालमें कुल 43 मरीज भर्ती हैं, जिनमें 13 संक्रमित हैं और 27 संदिग्ध हैं। इनमें से तीन संदिग्ध की निगेटिव रिपोर्ट आ चुकी है। इन्हें जल्द घर भेजा जा सकता है। आरएमएल में 20 और लोकनायक अस्पताल में 9 संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट का इंतजार है। दिल्ली के आठ में से पांच संक्रमित मरीजों का उपचार सफदरजंग अस्पताल में चल रहा है।