फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   got overwhelmed support in jail, will continue struggle

जेल के भीतर भी मिला समर्थन, वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे

Thu, 17 Jun 2021 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
got overwhelmed support in jail, will continue struggle
नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से निकलने के बाद छात्र कार्यकर्ता नताशा नरवाल ने कहा कि जेल में उन्हें जबरदस्त समर्थन मिला है और वह अपना संघर्ष जारी रखेंगे। जेएनयू के छात्र नरवाल और कलिता ने अपने दोस्तों और शुभचिंतकों को धन्यवाद कहा। जिन्होंने उन्हें साल भर सलाखों के पीछे रहने के दौरान समर्थन किया। जिसमें से कई लोग जेल के बाहर इकट्ठा हुए।
विज्ञापन

जेल से बाहर निकलते ही नरवाल ने कहा कि उन्हें जेल के अंदर भी जबरदस्त समर्थन मिला है और हम अपना संघर्ष जारी रखेंगे। महिला समूह पिंजरा तोड़ की कार्यकर्ता नरवाल ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उन्हें जमानत देने के आदेश का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात पर विश्वास करने में महीनों लग गए कि उन्हें गंभीर आरोपों के तहत जेल में बंद किया गया है।
विज्ञापन

कलिता ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि आवाज उठाने वालों को जेल में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि वे लोगों की आवाज और असहमति को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। हमें लोगों से बहुत समर्थन मिला, जिससे जेल के अंदर जीवित रहने में मदद मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने रिहाई में हुई देरी को लेकर कहा कि यह अविश्वसनीय था। क्योंकि उन्हें दो तीन दिन पहले ही जमानत मिली थी। फिर भी हम जेल के अंदर थे। तिहाड़ जेल से बाहर निकलते ही जामिया मिलिया इस्लामिया के छात्र तन्हा ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि एक दिन रिहा कर दिया जाएगा। उन्होंने सीएए, एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ लड़ाई जारी रखने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed