फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fraud with women facebook friend

दिल्ली: फेसबुक पर दोस्ती कर महिला से करीब डेढ़ लाख की ठगी, मुकदमा दर्ज

Wed, 17 Jul 2019 05:27 AM IST
नोएडा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Wed, 17 Jul 2019 05:27 AM IST
विज्ञापन
Fraud with women facebook friend
फेसबुक - फोटो : Social Media

नई दिल्ली के करोल बाग में फेसबुक पर दोस्ती कर एक महिला से 1.60 लाख रुपये ठग लिए गए। आरोपी ने महिला को बेटी के जन्मदिन पर गिफ्ट भेजने का झांसा दिया और अपने खाते में रुपये जमा करा लिए। इसके बावजूद महिला को गिफ्ट नहीं मिला और उनसे चार लाख रुपये और जमा कराने को कहा गया। ठगी का अहसास होने पर महिला ने करोल बाग थाने में शिकायत कर दी। पुलिस ने फर्जीवाड़े का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन


बीडनपुरा करोल बाग निवासी रजनी शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती विलियम कुमार से हुई। विलियम ने खुद को अमेरिका निवासी बताया। दोनों के बीच फोन पर भी बात होने लगी। फेसबुक पर विलियम ने देखा कि रजनी की बेटी का जन्मदिन है।
विज्ञापन


विलियम ने फोन कर उसकी बेटी के लिए एक गिफ्ट भेजने की बात कही। साथ ही विलियम ने व्हाट्स एप पर एक गिफ्ट की रसीद भी भेजी। कुछ दिन बाद महिला को एक फोन आया। इसमें कहा गया कि गिफ्ट मुंबई एयरपोर्ट पर आ गया है। एक्साइज ड्यूटी के लिए एक बैंक अकाउंट में 1.60 लाख रुपये जमा करने के लिए कहा गया। अकाउंट रवि कुमार नाम का था, जिसे विलियम ने अपना परिचित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रजनी ने बैंक अकाउंट में रुपये जमा करा दिए। इसके बाद भी गिफ्ट नहीं मिला। उसके बाद फिर कथित मुंबई एयरपोर्ट से महिला के पास फोन आया और गिफ्ट लेने के लिए चार लाख रुपये जमा कराने को कहा गया। इस पर महिला को ठगी का अहसास हो गया। उसने पैसे जमा नहीं कराए और पुलिस से इसकी शिकायत कर दी। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी जांच से आरोपियों की पहचान की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed