फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Fraud of crores by pretending to invest in Russian company

Delhi: रूसी कंपनी में निवेश का झांसा दे करोड़ों की ठगी, गैंग के दो बदमाश विदेश भागे

Fri, 03 Jun 2022 05:04 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 03 Jun 2022 05:04 AM IST
सार

कंपनी एक हजार से अधिक लोगों से ठगी कर चुकी है। संदीप कौशिक और सुनील चौहान विदेश में छिपे हुए हैं।

विज्ञापन
Fraud of crores by pretending to invest in Russian company
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्थिक अपराध शाखा ने रूसी तेल कंपनी में निवेश का झांसा देकर एक हजार से अधिक निवेशकों से ठगी करने के मामले में एक इंजीनियर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, गैंग सात सालों में 60 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी कर चुका है। गैंग के दो सदस्य विदेश भाग गए हैं। 

विज्ञापन


शाखा की संयुक्त पुलिस आयुक्त छाया शर्मा ने बताया कि दिसंबर 2019 में कोर्ट के आदेश पर आर्थिक अपराध शाखा में ठगी का मामला दर्ज किया गया।

आनंद लक्ष्मण परदेशी ने बताया कि मई 2016 में एक समाचार पत्र में रूसी तेल कंपनी में निवेश का एक विज्ञापन देखा था। कंपनी ने पश्चिम विहार स्थित पांच सितारा होटल में सेमिनार का आयोजन किया। इसमें कंपनी में निवेश करने पर प्रति माह 20 फीसदी रिटर्न देने का झांसा दिया गया।
विज्ञापन


सेमिनार में जैकपॉट मेनिया कंपनी के प्रतिनिधियों ने बताया कि पैसों को रूसी कंपनी में निवेश करेगी। पीड़ित ने 89 लाख रुपये जमा कर दिए, लेकिन दो माह बाद ही रिटर्न मिलने बंद हो गए। जांच के दौरान संदीप कौशिक, आशीष मलिक और सुनील सिंह चौहान के नाम सामने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन्होंने खुद को जैकपाट मेनिया कंपनी का निदेशक बताया और कहा कि उनकी कंपनी तेल कंपनी की भारतीय शाखा है।  कंपनी एक हजार से अधिक लोगों से ठगी कर चुकी है। संदीप कौशिक एवं सुनील चौहान विदेश में छिपे हुए हैं।


पुलिस उपायुक्त एमआई हैदर की देखरेख में गठित टीम ने आरोपी ककरौला दिल्ली निवासी आशीष मलिक को बुधवार को ग्रेटर नोएडा इलाके से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने हरियाणा के निजी संस्थान से बीटेक और विश्वविद्यालय से एमबीए की डिग्री ली है। उसे कंपनी ने लोगों को सेमिनार के दौरान तकनीकी जानकारी देने के लिए रखा था। फरार दो आरोपियों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed