फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Building Collapse in Delhi: Four Storey Building Collapses In Sabzi Mandi Area In New Delhi

दिल्ली: सब्जी मंडी इलाके में चार मंजिला इमारत जमींदोज, दो मासूमों की मौत, पांच जख्मी

Mon, 13 Sep 2021 11:54 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 13 Sep 2021 11:54 PM IST
सार

Delhi Building Collapse Today:  सब्जी मंडी इलाके में सोमवार को एक चार मंजिला इमारत भरभराकर गिर गई। मलबे में से एक व्यक्ति को बाहर निकाला गया है और कई लोगों के दबे होने की आशंका है।

विज्ञापन
Building Collapse in Delhi: Four Storey Building Collapses In Sabzi Mandi Area In New Delhi
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तरी दिल्ली के सब्जी मंडी इलाके में सोमवार सुबह एक चार मंजिला जर्जर इमारत जमींदोज हो गई। तेज धमाके के साथ ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। इसके बाद खुद ही राहत व बचाव कार्य में जुट गए।

विज्ञापन


इन धाराओं में दर्ज हुआ मामला
दिल्ली पुलिस ने इस मामले में भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 304, 288, 34 के तहत दर्ज किया गया है। डीसीपी नॉर्थ अंटो अल्फोंस ने बताया कि दो नाबालिगों के अलावा किसी का शव मलबे से बरामद नहीं हुआ है। एनडीआरएफ ने बताया है कि राहत कार्य अब पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन


दो सगे भाईयों की हुई मौत
खबर मिलने के बाद पुलिस के अलावा दमकल विभाग, आपदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस, निगम का दस्ता व कैट्स एंबुलेंस मौके पर पहुंच गए। जेसीबी की मदद से मलबा हटाने का काम जारी था। हादसे के समय वहां से गुजर रहे दो मासूस भाइयों की मलबे के चपेट में आकर मौत हो गई। वहीं पांच अन्य जख्मी हो गए। घायलों का बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: प्रदूषण: अभी से करने होंगे रोकथाम के उपाय, जानिए केजरीवाल ने केंद्र को क्या दी पराली प्रबंधन की सलाह

पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सब्जी मंडी मोर्चरी भेज दिया है। देर शाम तक घटनास्थल पर मलबा हटाने का काम जारी था। स्थानीय लोगों ने मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका जताई है। बचाव दल मलबे में फंसे बाकी लोगों की तलाश में जुटा था। उधर घटना के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस पर दुख जाहिर करते हुए पूरे मामले पर खुद नजर रखने की बात की।

घटना सुबह 11.50 बजे हुई
पुलिस के मुताबिक सोमवार सुबह करीब 11.50 बजे सूचना मिली कि सब्जी मंडी, घंटा घर इलाके में रोबिन सिनेमा के सामने एक जर्जर इमारत जमींदोज हो गई। खबर मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की सात गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। भीड़-भाड़ वाला इलाका होने के कारण पुलिस को बचाव कार्य में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

बाद में निगम, आबदा प्रबंधन, सिविल डिफेंस और कैट्स की गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। शुरुआत में इमारत के नीचे पान की दुकान चलाने वाले रामजी दास (72) को मलबे से निकालकर नजदीकी बाड़ा हिन्दूराव अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय लोगों का दावा था इमारत में कुछ दिनों से मरम्मत का काम चल रहा था। नीचे कई मजदूर व बिल्डिंग के नीचे खड़े दो बच्चे मलबे में दब गए। बचाव कार्य और तेज किया गया।

मां बच्चों को इमारत के नीचे खड़ा कर सामान लेने गई थी

दोपहर करीब दो बजे दोनों बच्चों को मलबे से निकालकर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको मृत घोषित कर दिया गया। दोनों की पहचान प्रशांत उर्फ प्रियांशु गुप्ता (9) और सौम्य गुप्ता (12) के रूप में हुई है। दोनों सगे भाई थे। हादसे के समय उनकी मां आयुशी दोनों को हादसे वाली इमारत के नीचे खड़ा करके सामने सामान लेने गई थी।

शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि करीब 80 गज की इमारत 50 वर्ष से अधिक पुरानी थी। इसे 40-40 गज के दो हिस्सों में बांटा गया था। सड़क की ओर के अगले चालिस गज के हिस्से में दो दुकानें बनी हुई थीं। पीछे वाले चालिस गज के हिस्से में सत्या देवी और उसका बेटा अजय अनेजा अपने परिवारों के साथ रहता हैं। दोनों ही हिस्से ग्राउंड व तीन फ्लोर बना है।

कुछ समय पूर्व अगले हिस्से के ग्राउंड फ्लोर को परिवार ने राजेंद्र अरोड़ा नामक शख्स को बेच दिया था। राजेंद्र कुछ दिनों से इसमें मरम्मत कार्य करवा रहा था। नीचे दुकान के फर्श को हिल्टी वायब्रेशन (कंपन मशीन) मशीन से तोड़ा जा रहा था। उसकी वजह से बिल्डिंग हिल रही थी।

मरम्मत के दौरान अचानक इमारत का अगला 40 गज वाला हिस्सा गिर गया। नीचे पान की दुकान चलाने वाले रामजी दास व दोनों बच्चे मलबे की चपेट में आ गए। अभी मलबे में कुछ और मजदूरों के दबे होने का दावा किया जा रहा है। देर शाम तक बचाव दल के अलावा जेसीबी की सात गाड़ियां मलबे हटाने में जुटी थीं। मौके पर अफरा-तफरी का माहौल था। हादसे में रामजी लाल के अलावा चार अन्य लोगों को मामूली चोट लगी हैं। फिलहाल अहतियात के तौर पर आसपास की कुछ इमारतों को खाली करवा लिया गया।

वर्ष 2021 में दिल्ली में बिल्डिंग गिरने की घटनाएं

- नौ फरवरी : दिल्ली के सदर बाजार में बिल्डिंग गिरने से पांच लोग मलबे में दबे थे और उनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हुए थे।
- 30 जून : दिल्ली के द्वारका में डीडीए की निर्माणाधीन इमारत से तीन मजदूरों की मौत हुई थी और एक मजदूर घायल हुआ था।
- सात अगस्त : उत्तर पूर्वी दिल्ली के नंद नगरी इलाके में दो मंजिला इमारत गिरने से सड़क पर चल रहे एक व्यक्ति की मौत हुई थी और तीन लोग घायल हो गए थे।
- 11 सितंबर : दिल्ली के बेगमपुर इलाके की जैन नगर कालोनी में बिल्डिंग गिरी, इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ था।
- 13 सितंबर : सब्जी मंडी इलाके में में बिल्डिंग गिरी, दो बच्चों की मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed