{"_id":"5f19d8d98ebc3e63d61eb7a7","slug":"four-miscreants-brought-weapons-for-gang-war-arrested-ashram-news-noi5253007170","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगवार के लिए हथियार लेकर आए चार बदमाश गिरफ्तार, एक आरोपी तो एनजीओ भी चलाता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैंगवार के लिए हथियार लेकर आए चार बदमाश गिरफ्तार, एक आरोपी तो एनजीओ भी चलाता है
Fri, 24 Jul 2020 05:05 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 05:05 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकासपुरी थाना पुलिस ने विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या करने के इरादे से हथियार लेकर दिल्ली पहुंचे चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। चारों बदमाश पंजाब, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
सभी एक ऑटो पर सवार होकर कश्मीरी गेट से नजफगढ जा रहे थे। जहां से उन्हें पंजाब जाकर अपने विरोधी गैंग के सदस्यों की हत्या करने की योजना थी। पकड़ा गया एक बदमाश उत्तराखंड के उधमसिंह नगर में भ्रष्टाचार और ड्रग्स के खिलाफ जेपी कल्याण समाज स्मृति नाम से एनजीओ चलाता है।
विज्ञापन
जिला पुलिस उपायुक्त दीपक पुरोहित ने बताया कि पकड़े गए बदमाशों की पहचान मोहनपुर, उधमसिंह नगर उत्तराखंड निवासी जुगराज सिंह, सलीमपुर, गुरदासपुर, पंजाब निवासी गुरभेज सिंह, भूलनपुर, लखीमपुर खीरी उत्तर प्रदेश निवासी करणवीर सिंह और अमृतसर, पंजाब निवासी अर्शदीप सिंह के रूप में हुई है।
विज्ञापन
इनके पास से तीन देशी पिस्टल, एक स्टार पिस्टल, चाकू और 65 कारतूस मिले हैं। जुगराज सिंह उधमसिंह नगर में वर्ष 2017 से एनजीओ चला रहा है। उस पर हत्या का प्रयास, लूटपाट, अपहरण सहित कई मामले दर्ज हैं। वहीं गुरभेज पर भी हत्या के प्रयास के मामले दर्ज हैं। करणवीर जुगराज का चचेरा भाई है, वहीं, अर्शदीप पर मादक द्रव्य की तस्करी का मामला दर्ज है।
बृहस्पतिवार सुबह चारों कश्मीरी गेट पहुंचे। जहां से एक ऑटो से नजफगढ जा रहे थे। नजफगढ में जुगराज की पत्नी रहती है। विकासपुरी में पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों ने ऑटो की तलाशी के लिए रोका। ऑटो के रुकते ही उसमें सवार सभी बदमाश भागने लगे। जिन्हें पुलिस ने दबोच लिया। तलाशी के दौरान इनके पास से हथियार मिले।
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि उन्हें नजफगढ में कुछ देर रहने के बाद गुरदासपुर पंजाब जाना था जहां विरोधी गैंग के जॉनी और जस्सा की हत्या करने की योजना थी। साथ ही बताया कि उन्हें विरोधी गैंग के बदमाश उधमसिंह नगर निवासी टॉनी शेरगिल की भी हत्या करनी थी। इन लोगों ने बताया कि हथियार को प्रयागराज के एक हथियार सप्लायर से लिया था।