फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Four miscreants arrested for kidnapping businessman by delhi police

दिल्ली: कारोबारी की पत्नी की कार के ड्राइवर रहे शख्स ने रची खौफनाक साजिश, फिर ऐसे बची जान

Sun, 27 Jun 2021 08:04 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 27 Jun 2021 08:04 AM IST
सार

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव दबोदाकलां, बहादुरगढ हरियाणा निवासी सुमित दलाल(28), चिकारा कालोनी बहादुरगढ निवासी विजय(27), विकासनगर लाइनपार, बहादुरगढ निवासी अमित(25) और शक्ति नगर बहादुरगढ निवासी सुमित दहिया(21) के रूप में हुई है। 
 

विज्ञापन
Four miscreants arrested for kidnapping businessman by delhi police
पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के मुंडका इलाके में रोडरेज के बहाने कारोबारी को अगवा कर उसके परिवार वालों से दो करोड़ की फिरौती मांगने की साजिश रचने वाले चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य साजिशकर्ता दो साल पहले कारोबारी की पत्नी का गाड़ी चला रहा था और उसे कारोबारी के बारे में सारी जानकारी थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक खिलौना वाला पिस्टल और वारदात में इस्तेमाल होंडा सिविक कार बरामद की है।
विज्ञापन


बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गांव दबोदाकलां, बहादुरगढ हरियाणा निवासी सुमित दलाल(28), चिकारा कालोनी बहादुरगढ निवासी विजय(27), विकासनगर लाइनपार, बहादुरगढ निवासी अमित(25) और शक्ति नगर बहादुरगढ निवासी सुमित दहिया(21) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


23 जून की रात पुलिस को सूचना मिली कि मुंडका इलाके में होंडा सिविक कार सवार बदमाशों ने एक कारोबारी से लूटपाट कर पीरागढ़ी की तरफ भागे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां पुलिस को कारोबारी पंजाबी बाग निवासी अमित चौधरी मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने अपनी कार से उसकी फॉर्च्यूनर कार को पीछे से टक्कर मारी और रोडरेज के बहाने गोली मारने की धमकी देकर उसे जबरदस्ती कार में बिठाने लगे। उसके शोर मचाने पर बदमाश मोबाइल और कार की चाबी लेकर फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों के भागने के दिशा में उनका पीछा किया। कुछ दूर पर पुलिसकर्मियों ने बदमाशों की कार  देख ली। 
 

पुलिस को पीछा करते देख बदमाश हड़बड़हट में ऐसी जगह में घुस गए। जिसके आगे रास्ता बंद था। बदमाश कार को मैदान में छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने होंडा सिविक कार को जब्त कर लिया और उसके मालिक की पहचान करने लगे। कार में नंबर प्लेट नहीं था। जांच करने पर पता चला कि कार सुमित दलाल के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस ने सुमित दलाल की तलाश की और उसे सहयोगी विजय के साथ गिरफ्तार कर लिया।

साथियों को ज्यादा पैसे देने का लालच देकर अपने साथ मिलाया
पूछताछ में सुमित दलाल ने बताया कि उनका मकसद रोडरेज को अंजाम देकर लूटपाट करना नहीं था। बल्कि वह कारोबारी को अगवा कर उसके परिवार वालों से दो करोड़ रुपये की उगाही करना चाहते थे। उसने बताया कि दो साल पहले वह कारोबारी की पत्नी की कार चलाता था और कारोबारी की आर्थिक स्थित के बारे में उसको जानकारी थी। 

कुछ दिनों तक वह बेरोजगार था। इस दौरान उसने अपने साथियों को ज्यादा पैसे देने का लालच देकर कारोबारी को अगवा करने की साजिश रची। पुलिस ने सुमित के निशानदेही पर फरार दो आरोपियों अमित और सुमित दहिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बचने के लिए अमित ने अपना सिर मुंडवा लिया था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed