फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Former GST officer Ajit Singh granted bail.

Delhi News: पूर्व जीएसटी अधिकारी अजीत सिंह को मिली जमानत

Tue, 30 Jun 2026 05:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
Former GST officer Ajit Singh granted bail.
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने कथित भ्रष्टाचार मामले में पूर्व वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) अधिकारी अजीत सिंह को जमानत दे दी है। अजीत सिंह पर सरकारी खजाने को करीब 5.50 करोड़ रुपये का चूना लगाने और धोखाधड़ी से रिफंड जारी करने का आरोप है। विशेष न्यायाधीश रुचि अग्रवाल असरानी ने अजीत सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया। एंटी करप्शन ब्रांच (एसीबी) ने मुकदमा दर्ज किया था। अभियोजन पक्ष के अनुसार, अजीत सिंह ने मार्च 2023 से अगस्त 2023 के दौरान 61 रिफंड ऑर्डर जारी किए, जिनकी कुल राशि लगभग 5.50 करोड़ रुपये थी। ये आदेश वैधानिक प्रावधानों और विभागीय सुरक्षा उपायों का उल्लंघन करते हुए जारी किए गए, जिससे सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पहुंचा। अभियोजन पक्ष ने दावा किया कि आरोपी ने इन रिफंड ऑर्डरों को मंजूर करने में अनियमितताएं बरतीं और धोखाधड़ी से सार्वजनिक धन की निकासी को सुगम बनाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed