फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   For the third time in a week, new cases of corona are less than thousand

हफ्ते में तीसरी बार कोरोना के नए केस हजार से कम

Sat, 26 Dec 2020 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 01:02 AM IST
विज्ञापन
For the third time in a week, new cases of corona are less than thousand
नई दिल्ली। दिल्ली में कोरोना वायरस कमजोर होता जा रहा है। इस सप्ताह तीसरी बार संक्रमण के केस हजार से भी कम आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने बीते 24 घंटे में 758 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की, जबकि 30 लोगों की मौत हो गई। 1370 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दे दी गई। शुक्रवार को संक्रमण दर 0.88 प्रतिशत रही। वहीं, मृत्युदर घटकर 2.72 फीसदी हो गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना के कुल मरीजों की संख्या 6,21,439 हो गई है। इनमें से 6,03,758 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। अब तक 10,414 लोगों की मौत हो चुकी है। फिलहाल संक्रमण के 7267 सक्रिय मरीज हैं। इनमें से 3762 मरीजों का घर पर इलाज चल रहा है। अस्पतालों में 2656 मरीज भर्ती हैं। इसके अलावा कोविड केयर केंद्र में 72 और स्वास्थ्य केंद्रों में 19 मरीज भर्ती हैं। शुक्रवार को 85749 लोगों की जांच की गई। इनमें एंटीजन प्रणाली से 40228 और आरटी-पीसीआर से 45521 टेस्ट किए गए। अब तक कुल 8208723 लोगों की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed