{"_id":"5e0273ec8ebc3e87ea506773","slug":"fire-in-shoe-factory-ashram-news-noi481571746","type":"story","status":"publish","title_hn":"जूता फैक्टरी में आग, सिलिंडर फटने से तीन दमकलकर्मी झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जूता फैक्टरी में आग, सिलिंडर फटने से तीन दमकलकर्मी झुलसे
Wed, 25 Dec 2019 01:54 AM IST
नोएडा ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Dec 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
जूते की फैक्टरी में लगी आग को बुझाते दमकल कर्मी ।
- फोटो : Ashram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरेला औद्योगिक क्षेत्र में मंगलवार तड़के जूते की एक फैक्टरी में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर भेजा गया।
विज्ञापन
देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और इसकी चपेट में पड़ोस की गत्ते की फैक्टरी भी आ गई। हालात बिगड़ते देख दमकल अधिकारियों ने 36 गाड़ियां मौके पर बुला लीं।
विज्ञापन
आग पर काबू पाने के दौरान फैक्टरी में रखा एक सिलिंडर फट गया। इसकी चपेट में दमकल के तीन कर्मचारी आ गए। गनीमत यह रही कि तीनों मामूली रूप से झुलसे। करीब 8 घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
शुरुआती जांच के बाद पुलिस अधिकारी आशंका जता रहे हैं कि शॉर्ट सर्किट से फैक्टरी में आग लगी। पुलिस के अलावा क्राइम टीम सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
इससे पहले सोमवार देर रात नरेला औद्योगिक क्षेत्र में स्थित प्लास्टिक के कप और गिलास बनाने वाली फैक्टरी में आग लगी थी। रात करीब साढ़े तीन बजे दमकल विभाग को सी ब्लॉक में स्थित फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली।
घटनास्थल पर 15 गाड़ियों को भेजा गया। उस समय फैक्टरी में कोई नहीं था। दमकलकर्मी आग बुझाने में जुट गए और तीन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। इस फैक्टरी का मालिक सूरजमल विहार निवासी दिनेश आहुजा है।
दमकल कर्मी इस फैक्टरी की आग बुझा ही रहे थे कि तड़के सवा पांच बजे जे ब्लॉक स्थित जूते की फैक्टरी में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया, लेकिन आग पड़ोस में गत्ता बनाने की फैक्टरी को चपेट में ले चुकी थी। आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 36 गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गईं।
दूसरी मंजिल पर आग बुझाने के दौरान एक सिलिंडर फट गया, जिसके चपेट में आने से सब ऑफिसर मदनलाल, फायर ऑपरेटर विकास और सोनू झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई, जिसके बाद तीनों फिर से घटनास्थल पर पहुंचकर आग बुझाने में जुट गए।
आग और सिलिंडर फटने से फैक्टरी का ढांचा जर्जर हो गया। प्रशासन ने उसे खतरनाक घोषित कर फैक्टरी के भीतर आग बुझा रहे दमकल कर्मियों को बाहर निकाल लिया। उसके बाद हाइड्रोलिक प्लेटफॉर्म के जरिये आग बुझाने का काम शुरू किया गया। आग बुझाने के बाद फैक्टरी में कूलिंग का काम शुरू किया गया।
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, जूता फैक्टरी नरेला निवासी विकास बंसल की है, जबकि गत्ता फैक्टरी का मालिक नवीन बंसल है। पुलिस आग लगने के कारणों और इससे हुए नुकसान का आकलन कर रही है।
फैक्टरियों में नहीं थे अग्निशमन यंत्र
दमकल अधिकारियों के मुताबिक, जिन फैक्टरियों में आग लगी, वहां आग बुझाने के इंतजाम नहीं थे। अगर आग बुझाने के इंतजाम होते तो तुरंत काबू पाया जा सकता था। दमकल अधिकारियों ने बताया कि जूते की फैक्टरी में ज्वलनशील पदार्थ रखा हुआ था, जिसकी वजह से आग तेजी से फैली। दमकल अधिकारियों को कहना है कि पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।