फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   financial crisis Corona also affected Delhi government orders issued to cut expenses

आर्थिक तंगी का सामना: दिल्ली सरकार पर भी पड़ा कोरोना का असर, जारी हुए खर्च कटौती के आदेश 

Thu, 17 Jun 2021 11:11 PM IST
सुशील कुमार कुमार डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली   
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली    Published by: सुशील कुमार कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 11:11 PM IST
सार

जानकारी के मुताबिक, वित्तवर्ष 2020-21 के पहले 2 महीनों में 4965 करोड़ की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में खर्च बढ़कर 8511 करोड़ हो चुका है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में उसके खर्चों में 80 फीसदी की वृद्धि हुई है।

विज्ञापन
financial crisis Corona also affected Delhi government orders issued to cut expenses
मनीष सिसोदिया, फाइल फोटो - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना के कारण आम आदमी को ही नहीं, आम आदमी पार्टी की सरकार को भी भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। खबर है कि कोरोना काल के कारण ठप पड़ी आर्थिक गतिविधयों के कारण दिल्ली सरकार की आय में भी भारी कमी हुई है, जिसके कारण उसे अपने खर्चों में कटौती करने के आदेश जारी करने पड़े हैं। उपमुख्यमंत्री और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरूवार को सरकार के गैर-जरूरी सरकारी खर्च को कम करने का जारी किया। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, कोरोना की दूसरी लहर के दौरान सरकार को 3237 करोड़ रुपये का कम राजस्व प्राप्त हुआ है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में उसके खर्चों में 80 फीसदी की वृद्धि हुई है। इसके कारण उसकी कई योजनाओं पर भारी दबाव पड़ रहा है। लेकिन सरकार किसी भी कल्याणकारी योजना को रोकने की बजाय अपने खर्चों को कम करने की रणनीति पर काम कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, वित्तवर्ष 2020-21 के पहले 2 महीनों में 4965 करोड़ की तुलना में वित्त वर्ष 2021-22 में खर्च बढ़कर 8511 करोड़ हो चुका है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की तुलना में उसके खर्चों में 80 फीसदी की वृद्धि हुई है। चालू वित्त वर्ष के पहले दो महीनों के दौरान दिल्ली की राजस्व प्राप्तियां 5,273.26 करोड़ रुपये रही हैं, जबकि खर्च 8,511.09 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दो महीनों में दिल्ली ने अपनी प्राप्तियों से 3,237.83 करोड़ रुपये अधिक खर्च किए हैं। वित्तवर्ष 2019-20 के दौरान पहले 2 महीनों में सरकार का खर्च 4705.14 करोड़ था, जबकि वित्त वर्ष 2020-21 में ये खर्च बढ़कर 4965.5 करोड़ हो गया। कोरोना महामारी के कारण खर्चे तेजी से बढ़कर चालू वित्त वर्ष में 8511.09 करोड़ पहुंच गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed