फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   female si priyanka arrested a gangster with a reward of one lakh rupees from sarai kale khan

लेडी सिंघम: महिला एसआई ने एक लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर को किया गिरफ्तार, आरोपी शाहरुख गिरोह का सदस्य

Thu, 16 Sep 2021 01:04 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Sep 2021 01:04 AM IST
सार

सूचना के बाद एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में महिला एसआई प्रियंका, एएसआई प्रमोद व  हवलदार रोहित सोलंक की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर अमन ने पिस्टल निकाल ली। वह गोली चला पता उससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। 

विज्ञापन
female si priyanka arrested a gangster with a reward of one lakh rupees from sarai kale khan
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

अपराध शाखा में तैनात महिला एसआई प्रियंका ने अन्य पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर इनामी गैंगस्टर संगम विहार निवासी अमन खान (22) को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने अरोपी की गिरफ्तारी पर एक लाख रुपये का इनाम रखा हुआ था। दिल्ली पुलिस ने इसकी गिरफ्तारी से हत्या व हत्या का प्रयास के दो मामलों को सुलझाने का दावा किया है। अमन खान के कब्जे से एक पिस्टल व चार कारतूस बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


अपराध शाखा डीसीपी मनोज सी के अनुसार शाहरुख, अमन डैन्नी उर्फ गोविंदा और पवन हथियारों से लैस होकर 22 व 23 मार्च, 2021 की रात दक्षिणपुरी गए थे। यहां पर इन्होंने विरोधी गिरोह रवि गंगवाल के सदस्य अमित मद्रासी पर  ताबड़तोड़ गोलियां चला दी थीं। गोली लगने के बावजूद अमित मौके से भाग गया था। इसके बाद शाहरुख व अन्य सदस्यों ने रवि गंगवाल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश शुरू कर दी थी। इसके बाद इन्होंने सन्नी के भाई व रवि गंगवाल गिरोह के मुख्य सदस्य कुणाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस बाबत अंबेडकर नगर थाने में मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बदमाशों पर एक लाख रुपये का इनाम घोषित कर दिया था। अपराध शाखा में तैनात इंस्पेक्टर सुनील तेओतिया को 13 सितंबर को सूचना मिली थी कि शाहरुख का साथी अमन खान सरायकाले खां बस स्टेंड पर साथी से मिलने आएगा। उसके पास हथियार भी होंगे। 
विज्ञापन


सूचना के बाद एसीपी पंकज सिंह की देखरेख में महिला एसआई प्रियंका, एएसआई प्रमोद व  हवलदार रोहित सोलंक की टीम ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर अमन ने पिस्टल निकाल ली। वह गोली चला पता उससे पहले ही पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया। आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि शाहरुख के कहने पर उसने डैनी, पवन आदि ने अमित मद्रासी व कुणाल को गोली मारी थी। अमर हाशीम बाबा के गिरफ्तार होने के बाद हाशिम बाबा गिरोह को चला रहा था। शाहरुख खान के संपर्क में आने के बाद ये अपराध की दुनिया में उतरा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed