फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Ex office bearers of Delhi Bars joined AAP

मुख्यमंत्री की मौजूदगी में वकील नेता आप में शामिल

Sun, 14 Mar 2021 01:11 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 14 Mar 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Ex office bearers of Delhi Bars joined AAP
नई दिल्ली। बार एसोसिएशन के वकील नेताओं ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास पर तीन बार एसोसिएशन के इन वकीलों को पार्टी की सदस्यता दिलाई और टोपी और पटका पहना कर ‘आप’ में स्वागत किया। इनमें मुख्य रूप से द्वारका, नई दिल्ली और दिल्ली बार एसोसिएशन के वकील शामिल थे।
विज्ञापन

दिल्ली बार एसोसिएशन के प्रेसिडेंट और ‘आप’ के लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट संजीव नासियर ने इस मौके पर कहा कि केजरीवाल सरकार ने वकीलों के लिए इंश्योरेंस स्कीम शुरू करने और चैंबर में सस्ती बिजली मुहैया कराने समेत कई कार्य किए हैं। वकीलों की इस पहल से दिल्ली में आम आदमी पार्टी परिवार और मजबूत होगा।
विज्ञापन

आप में शामिल होने वाले वकीलों में मुख्य रूप से द्वारका बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष दिनेश मुदगिल, पूर्व सेक्रेटरी अवनीश राणा, नई दिल्ली बार एसोसिएशन के पूर्व सेक्रेटरी सुनील चौधरी, दिल्ली बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट निखिल भारद्वाज, द्वारका बार एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट राजेश कौशिक, द्वारका बार एसोसिएशन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर सेहरावत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, नई दिल्ली बार एसोसिएशन के पूर्व वाइस प्रेसिडेंट डॉ. विमल वर्मा, द्वारका बार एसोसिएशन के पूर्व एडिशनल सेक्रेटरी कुलदीप सिंह, दिल्ली बार एसोसिएशन के पूर्व सदस्य अजय दहिया, द्वारका बार एसोसिएशन के पूर्व सदस्य शंकर मंडल, घनश्याम द्विवेदी, पंकज राय आदि ने समर्थकों के साथ सदस्यता ग्रहण की।
सदस्यता ग्रहण करने वाले वकीलों का कहना था कि सरकार की नीतियों और जन कल्याणकारी कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। सरकार दिल्ली में सभी वर्गों के लिए काम कर रही है। स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली और पानी के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य किया है। साथ ही, महिला सुरक्षा को लेकर दिल्ली सरकार बेहद गंभीर है।

महिलाओं को बसों में फ्री यात्रा की सुविधा देकर और बसों में सीसीटीवी कैमरे, मार्शल लगाकर महिला सुरक्षा को मजबूती दी है। इसके अलावा, दिल्ली सरकार अन्य क्षेत्रों में भी उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सरकार के इन कार्यों से वे लोग बहुत प्रभावित हुए हैं और दिल्ली के विकास में अपना योगदान देने के उद्देश्य से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed