फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   "Ex cricketers are making false allegations for self-interest and greed '

'निजी स्वार्थ व लालच के चलते पूर्व क्रिकेटर लगा रहे हैं झूठे आरोप'

Fri, 23 Sep 2016 12:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 23 Sep 2016 12:29 PM IST
विज्ञापन
"Ex cricketers are making false allegations for self-interest and greed  '
फिरोजशाह कोटला स्टेडियम

दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) ने कहा कि कुछ पूर्व क्रिकेटर निजी स्वार्थ व लालच के चलते उस पर झूठे व वेबुनियाद आरोप लगा रहें हैं। हाईकोर्ट के समक्ष पक्ष रखते हुए डीडीसीए ने बिना किसी का नाम लेते हुए तर्क रखा कि कुछ पूर्व खिलाड़ी उन पर जानबूझकर कीचड़ फेंक रहें हैं। 

विज्ञापन


न्यायमूर्ति एस.रवींद्र भट्ट व न्यायमूर्ति दीपा शर्मा की खंडपीठ के समक्ष डीडीसीए के अधिवक्ता ने कहा कि आरोप लगाने वाले इन सब खिलाड़ियों ने उनसे लाभ उठाया। 
विज्ञापन


सभी ने डीडीसीए से काफी फायदा लिया लेकिन अब अधिक लाभ व लालच में वे ऐसा कर रहें हैं। ये खिलाड़ी चाहते हैं कि उनके बच्चों या उनकी अकादमी के उम्मीदवारों का दिल्ली टीम में चयन किया जाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये लोग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पीछा कर ऐसा करना चाहते हैं। खंडपीठ अलग-अलग मानहानि मामले में सुनवाई कर रही थी। एक याचिका केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व अन्य आप नेताओं के खिलाफ दायर की है। 

डीडीसीए मानहानि मामले में क्रिकेट संघ ने रखा पक्ष

"Ex cricketers are making false allegations for self-interest and greed  '
कोर्ट - फोटो : file photo

इसके अलावा पूर्व क्रिकेट चेतन चौहान ने भाजपा के निष्कासित सांसद व पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद के खिलाफ दायर की है। केजरीवाल व आजाद पर डीडीसीए में कथित अनियमितताओं को लेकर गलत बयानबाजी करने का आरोप है। 

इसके अलावा अदालत डीडीसीए द्वारा वर्ष 2010 में दायर उस याचिका पर सुनवाई कर रही है जिसमें फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में मैचों के आयोजन के लिए दक्षिणी दिल्ली नगर निगम से प्रमाणपत्र दिलवाने का निर्देश देने का आग्रह किया गया था। 

गौरतलब है कि निगम ने स्टेडियम में कार्य में कर्मियों के आधार पर मैच करवाने की अनुमति नहीं दी थी। इसके बाद अदालत ने 2015 में मैचों पर निगरानी के लिए जस्टिम मुद्गल को पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किया था। 

जस्टिम मुद्गल ने विगत 11 जुलाई को दी अपनी रिपोर्ट में डीडीसीए में विभिन्न कमियों ओर अनियमितताओं का हवाला देते हुए उसके कामकाज में पारदर्शिता लाने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed