फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   North Delhi Strikers defeated Outer Delhi Warriors by 39 runs

Delhi NCR News: नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रन से हराया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) के तीसरे सीजन में नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने अरुण जेटली स्टेडियम में आउटर दिल्ली वॉरियर्स को 39 रन से शानदार जीत दर्ज की। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्ट्राइकर्स ने 20 ओवर में सात विकेट पर 166 रन बनाए। यश भाटिया ने 38 गेंदों पर 53 रन की जिम्मेदार पारी खेली, जबकि कौशल सुमन ने 26 गेंदों पर 33 रन बनाकर स्कोर को चुनौतीपूर्ण स्तर तक पहुंचाया।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए आउटर दिल्ली वॉरियर्स की शुरुआत खराब रही और टीम ने नौवें ओवर तक 47 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। हर्ष त्यागी ने संघर्षपूर्ण अर्धशतक लगाया, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से साझेदारी नहीं मिली। आउटर दिल्ली 20 ओवर में सात विकेट पर 127 रन ही बना सकी।
विज्ञापन

स्ट्राइकर्स की ओर से प्रिक्षित सहरावत ने 4 ओवर में 10 रन देकर तीन विकेट झटके व एक मेडन ओवर डाला। उनके शानदार स्पेल ने टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। स्ट्राइकर्स ने शानदार गेंदबाजी व बल्लेबाजी के दम पर यह मैच जीता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed