फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   every activity of bhoomi poojan will live telecast in Delhi

अयोध्या की हर गतिविधि दिल्ली में एलईडी स्क्रीन पर होगी लाइव

Thu, 30 Jul 2020 10:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
every activity of bhoomi poojan will live telecast in Delhi
नई दिल्ली। अयोध्या में पांच अगस्त के कार्यक्रम को दिल्ली के सभी विधानसभा में लोग देख सकेंगे। भाजपा ने इसकी पूरी तैयारी की है। सभी 70 विधानसभा में एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि एक-एक गतिविधि को दिल्ली वाले लाइव देख सकें।
विज्ञापन

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने बताया कि भूमि पूजन समारोह के अवसर पर दिल्ली की सभी 70 विधानसभाओं में एलईडी लगाकर कार्यकर्ताओं के साथ देखा जाएगा। समारोह विभिन्न टीवी चैनलों पर लाइव दिखाया जाएगा जिसे सभी कार्यकर्ता स्वयं देखें व दूसरे लोगों को देखने के लिय प्रेरित करें।
विज्ञापन

गुप्ता ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर दीप जलाएंगे व अपने संबंधियों को भी दीप जलाने के लिए प्रेरित करेंगे। यह ऐतिहासिक दिन ऐसी इबारत लिखेगा जिसे आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी। इस ऐतिहासिक क्षण को गौरवशाली बनाना हम सभी का दायित्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक अन्य कार्यक्रम में आदेश गुप्ता ने कहा कि प्रकृति का संरक्षण ही मानव जाति का संरक्षण है। एक ओर कोरोना संकट है तो दूसरी ओर प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी। लिहाजा बड़ी संख्या में लोगों को पौधे लगाने की आवश्यकता है क्योंकि प्रकृति का सबसे ज्यादा दोहन मानव ही करते हैं। संतुलन डगमगाने लगता है और परिणति अक्सर भयावह प्राकृतिक आपदाओं के रूप में सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed