फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Evaluation of both first and second semester of student of SOL will be done together

एसओएल में पहले वर्ष के छात्रों के दोनों सेमेस्टर का मूल्यांकन एक साथ होगा

Thu, 04 Jun 2020 11:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Evaluation of both first and second semester of student of SOL will be done together
नई दिल्ली। कोरोना महामारी के कारण दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के पहले वर्ष (प्रथम सेमेस्टर व दूसरा सेमेस्टर) के छात्रों के दोनों सेमेस्टर का मूल्यांकन एक साथ होगा। दोनों सेमेस्टर के लिए छात्रों को चार प्रश्नों के रूप में एक ही असाइनमेंट दिए जाएगा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एसओएल के छात्रों की नवंबर-दिसंबर में भी परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं। ऐसे में नंवबर-दिसंबर व मई-जून का असाइनमेंट आधारित मूल्यांकन कर प्रमोट करने का फैसला किया है।
विज्ञापन

दिल्ली विश्वविद्यालय पहले ही घोषणा कर चुका है कि इस बार केवल नियमित कॉलेज, एसओएल व एनसीवेब के अंतिम वर्ष के छात्रों की ओपन बुक परीक्षा होगी। पहले व दूसरे वर्ष के छात्रों का मूल्यांकन उनके बीते सेमेस्टर के प्रदर्शन और असाइनमेंट पर आधारित होगा। इसी के आधार पर वह अगले वर्ष में प्रमोट होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग के ओएसडी डॉ उमाशंकर पांडेय ने बताया कि एसओएल के पहले वर्ष के छात्रों का असाइनमेंट आधारित मूल्यांकन एक साथ होगा। इन छात्रों की पहले सेमेस्टर की भी परीक्षाएं नहीं हो सकी थीं और ना ही आंतरिक मूल्यांकन हो सका। ऐसे में उन्हें किस आधार पर आगे प्रमोट किया जाता, इसलिए यह फैसला किया गया।
उन्होंने बताया कि असाइनमेंट के रूप में छात्रों को कुल चार प्रश्न दिए जाएंगे जिसमें से उन्हें दो प्रश्नों को हल करना होगा। यह असाइनमेंट उन्हें उनके डैश बोर्ड पर दिया जाएगा जहां से उन्हें प्रश्नों को देखकर हल करना होगा और स्कैन इमेज को तय समय में ही ईमेल से भेजना होगा। इस तरह से उनके दोनों सेमेस्टर के असाइनमेंट का एक साथ प्रो रेटा आधारित फॉर्मूले पर 100 अंको के हिसाब से मूल्यांकन किया जाएगा। चूंकि नवंबर-दिसंबर की परीक्षाएं नहीं हो सकने के कारण उनके प्रदर्शन को नहीं देखा जा सकता, इसलिए 100 अंकों के आधार पर मूल्यांकन होगा।

पूर्व छात्रों को देना होगा ओबीई
एसओएल व एनसीवेब के पहले व दूसरे वर्ष के पूर्व छात्रों को पेपर पास करने के लिए ओपन बुक एग्जाम (ओबीई) देना होगा। अंतिम वर्ष के छात्रों के साथ ही तय डेटशीट के आधार पर वह परीक्षा में बैठेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed