Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Duration of four special trains extended for convenience of passengers complete information

राहत की खबर: यात्रियों की सुविधा के लिए इन स्पेशल ट्रेनों की समय बढ़ी, अब जनवरी तक रहेगा संचालन; पूरी जानकारी

Mon, 15 Dec 2025 06:36 PM IST
राहुल तिवारी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: राहुल तिवारी Updated Mon, 15 Dec 2025 06:36 PM IST
सार

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार स्पेशल ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है। धनबाद चंडीगढ़ और धनबाद दिल्ली रूट पर ये ट्रेनें जनवरी 2026 तक चलेंगी। इससे उत्तर और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
 

विज्ञापन
Duration of four special trains extended for convenience of passengers complete information
स्पेशल ट्रेनों की समय-सीमा बढ़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए चार विशेष ट्रेनों की अवधि बढ़ाई है। इसके तहत धनबाद-चंडीगढ़ और धनबाद-दिल्ली रूट की स्पेशल ट्रेनों का संचालन जनवरी 2026 तक जारी रहेगा। रेलवे के अनुसार, धनबाद-चंडीगढ़, चंडीगढ़-धनबाद, धनबाद-दिल्ली जंक्शन और दिल्ली-धनबाद रूट की ट्रेनों की अवधि बढ़ाई गई है।

विज्ञापन


इनके विस्तार से उत्तर भारत और पूर्वी भारत के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। ट्रेन संख्या 03311 धनबाद से चंडीगढ़ के बीच प्रत्येक मंगलवार और शुक्रवार को चलती है। पहले इसका संचालन 28 नवंबर 2025 तक अधिसूचित था, जिसे अब बढ़ाकर 12 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक कर दिया गया है। यह ट्रेन कुल 10 फेरे लगाएगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Delhi News: पूरे भारत में वाहन चोरी को दिया अंजाम...फ्लाइट से करते थे यात्रा; मास्टरमाइंड यूपी से गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह ट्रेन संख्या 03312 चंडीगढ़ से धनबाद के बीच प्रत्येक बृहस्पतिवार और रविवार को चलेगी। पहले इसका संचालन 30 नवंबर 2025 तक तय था, जिसे अब 14 दिसंबर 2025 से 15 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा ट्रेन संख्या 03309 धनबाद से दिल्ली के बीच मंगलवार और शनिवार को चलाई जाएगी। पहले इसकी अवधि 29 नवंबर 2025 तक थी, जिसे अब 13 दिसंबर 2025 से 13 जनवरी 2026 तक के लिए बढ़ा दिया गया है।

वहीं, ट्रेन संख्या 03310 दिल्ली जंक्शन से धनबाद जंक्शन के बीच बुधवार और रविवार को चलेगी। इस ट्रेन का संचालन पहले 30 नवंबर 2025 तक निर्धारित था, जिसे अब 14 दिसंबर 2025 से 14 जनवरी 2026 तक बढ़ाया गया है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की कि वह अपनी यात्रा से पहले ट्रेन की समय-सारणी और उपलब्धता की जानकारी प्राप्त कर लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed