फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   due to lack of treatment corona patient died in hospital delhi

अस्पताल के बाहर संक्रमित की मौत से उठे सवाल, प्रशासन ने कहा- आने से पहले ही हो चुकी थी मौत

Thu, 04 Jun 2020 10:19 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 04 Jun 2020 10:19 PM IST
विज्ञापन
due to lack of treatment corona patient died in hospital delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल (एलएनजेपी) के बाहर बृहस्पतिवार को कोरोना संक्रमित मरीज की मौत के बाद मृतक की बेटी ने अस्पताल प्रबंधन पर मरीज को समय से भर्ती नहीं करने का आरोप लगाया। उधर, अस्पताल प्रबंधन ने आरोपों से इनकार करते कहा है कि मरीज को यहां मृत लाया गया था। 

विज्ञापन


मृतक के दामाद मनदीप सिंह ने कहा कि 31 मई को उनके ससुर की तबीयत खराब हुई थी। इसके बाद उन्हें सर गंगाराम अस्पताल लेकर गए थे, जहां कोरोना की जांच करने के बाद उनसे कहा गया कि अब अस्पताल न आएं। जांच रिपोर्ट ऑनलाइन मिल जाएगी। एक जून को जांच रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई। इसके बाद एम्स और सफदरजंग अस्पताल में संपर्क किया, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने बिस्तर न होने का हवाला देकर इलाज से मना कर दिया।
विज्ञापन


सुबह करीब 6 बजे वह मरीज को एलएनजेपी अस्पताल ले गए। आरोप है कि वहां उनसे कहा गया कि यह सर गंगाराम अस्पताल का केस है। करीब एक घंटे तक वे एलएनजेपी अस्पताल की इमरजेंसी के पास ही खड़े रहे। इस दौरान वह और उनकी पत्नी मदद की गुहार लगाते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। मरीज की हालत बेहद खराब हुई तो अस्पताल से एक चिकित्साकर्मी स्टेचर पर ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर आया, लेकिन तब तक उनके ससुर दम तोड़ चुके थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर भी मांगी थी मदद

मृतक की बेटी ने सोशल मीडिया पर भी ट्वीट करते हुए मदद मांगी थी। उन्होंने दिल्ली सरकार के कई मंत्रियों को टैग भी किया था। ट्वीट में लिखा था कि उनके पिता की तबीयत काफी खराब है और वे लोकनायक जयप्रकाश अस्पताल के बाहर खड़ी हैं, लेकिन अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। जल्द ही इलाज नहीं मिला तो कुछ भी हो सकता है। सुबह करीब 8 बजे उन्होंने यह ट्वीट किया था। इस दौरान काफी लोगों ने उनके इस ट्वीट को रिट्वीट भी किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके एक घंटे के बाद उन्होंने लिखा कि अब उनके पिता नहीं रहे। यह सरकारी तंत्र की बहुत बड़ी नाकामी है।

महिला की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मरीज गंगाराम अस्पताल में 1 जून को कोरोना से संक्रमित पाया गया था और अस्पताल ने उन्हें होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी थी। इसके बाद मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी थी। घटना की जांच में पता चला है कि मरीज को सुबह 7.37 बजे मृत लाया  गया था, जो ऑटो इलेक्ट्रॉनिक केजुअल्टी रिकॉर्ड में दर्ज हैं। अस्पताल के कर्मचारियों ने पुष्टि की है कि मरीज को सुबह 7.10 से 7.30 बजे के बीच लाया गया था। - एलएनजेपी प्रबंधन

सीएम से मांगा जवाब
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि लोकनायक अस्पताल में दाखिला नहीं मिलने से अस्पताल की चौखट पर मृत मरीज के मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जवाब देना चाहिए। दाखिला ना मिलने से अस्पताल के बाहर हुई मृत्यु ने दिल्लीवालों को स्तब्ध कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed