फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   DU: Fourth cutoff continues, limited admission opportunities

डीयू : चौथी कटऑफ जारी, दाखिले के सीमित अवसर

Sun, 01 Nov 2020 01:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2020 01:15 AM IST
विज्ञापन
DU: Fourth cutoff continues, limited admission opportunities
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय की चौथी कटऑफ में अधिकतर कॉलेजों में सामान्य श्रेणी के लिए आर्ट्स पाठ्यक्रमों इतिहास, राजनीति शास्त्र, हिंदी-ऑनर्स, भूगोल व कॉमर्स (बीकॉम व बीकॉम-ऑनर्स) में दाखिले के लिए हाउसफुल का बोर्ड लग गया है। इस श्रेणी के लिए साइंस के कुछ कोर्स में कुछ सीटों पर दाखिला हो सकेगा। कई कॉलेजों में दूसरी व तीसरी कटऑफ में बंद हुए दाखिले चौथी कटऑफ में खुल गए हैं। इस लिस्ट के आधार पर दो से चार नवंबर तक दाखिले होंगे।
विज्ञापन

तीसरी कटऑफ तक डीयू की 70 हजार सीटों पर 45,342 दाखिले हो चुके हैं। पहले यह आंकड़ा 52,183 था, लेकिन दाखिले रद्द होने और नाम वापस लेने के कारण यह आंकड़ा कम हो गया। डीयू ने शनिवार को चौथी कटऑफ लिस्ट जारी कर दी। इसमें सामान्य श्रेणी के छात्रों के लिए दाखिले के अवसर काफी सीमित हो गए हैं। हालांकि, आरक्षित श्रेणियों एसटी, पीडब्ल्यूडी, ईडब्ल्यूएस व कश्मीरी विस्थापित श्रेणी के लिए कुछ जगह दाखिले के अवसर हैं।
विज्ञापन

चौथी कटऑफ में विभिन्न कोर्स में औसतन 0.25 से 3 फीसदी तक की गिरावट हुई है। ऐसा कहा जा रहा था कि चौथी लिस्ट में बीकॉम व बीकॉम-ऑनर्स में दाखिले के अवसर होंगे, लेकिन अधिकतर कॉलेजों में इन कोर्स के लिए भी दाखिले बंद हो गए हैं और कॉलेजों ने बंद का बोर्ड लगा दिया है। किरोड़ीमल कॉलेज में इतिहास और श्री अरबिंदो कॉलेज में अंग्रेजी-ऑनर्स में पहले दाखिले बंद हो चुके थे, परंतु अब इन कोर्स में दाखिले खोल दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन कॉलेजों में दाखिले की उम्मीद
लेडी श्रीराम कॉलेज
पहली लिस्ट में कॉलेज ने तीन कोर्स के लिए 100 फीसदी कटऑफ निकाली थी, लेकिन इस कटऑफ में कुछ कोर्स में ज्यादा कमी नहीं की है। यहां सामान्य श्रेणी के लिए अंग्रेजी-ऑनर्स में 98.25, इतिहास-ऑनर्स में 97.75, बीए-ऑनर्स जर्नलिज्म 98.50, राजनीति विज्ञान-ऑनर्स 99, साइकोलॉजी-ऑनर्स 99.25, नागरिक शास्त्र में 98 और बीकॉम-ऑनर्स की कटऑफ 98 फीसदी निकाली है। कॉलेज की ओर से कटऑफ में ज्यादा कमी नहीं करने के कारण यहां दाखिले कम हो रहे हैं।
रामजस कॉलेज
इस कॉलेज में सामान्य श्रेणी के लिए इकनॉमिक्स-ऑनर्स में 97.50, अंग्रेजी-ऑनर्स में 96.50, हिंदी-ऑनर्स में 89, इतिहास-ऑनर्स में 97, राजनीति विज्ञान-ऑनर्स 98, संस्कृत-ऑनर्स में 75, बीकॉम में 97 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
एसआरसीसी
इस कॉलेज में केवल बीकॉम-ऑनर्स और बीए-ऑनर्स इकनॉमिक्स की पढ़ाई होती है। यहां बीए-ऑनर्स इकनॉमिक्स में दाखिले चौथी कटऑफ में बंद हो गए थे, जबकि बीकॉम-ऑनर्स में अब भी 98.12 फीसदी पर दाखिले का विकल्प उपलब्ध है।
हंसराज कॉलेज
यहां बीकॉम-ऑनर्स में 97.25 और अंग्रेजी में 97.50 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा। साइंस के अधिकतर कोर्स में दाखिले बंद हो गए हैं। केवल बीएससी प्रोग्राम फिजिकल साइंस विद कंप्यूटर साइंस में 95.33 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
आईपी कॉलेज
इस कॉलेज में बीकॉम-ऑनर्स व इकनॉमिक्स-ऑनर्स में 96.50, नागरिक शास्त्र-ऑनर्स में 96, हिंदी में 83, फिलासफी-ऑनर्स में 92.75 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
हिंदू कॉलेज
यहां नागरिक शास्त्र में 97.75, फिलासफी-ऑनर्स में 96.75, बीएससी-ऑनर्स सांख्यिकी में 98.50, बीएससी-ऑनर्स केमिस्ट्री में 98, बीएससी-ऑनर्स गणित में 98.25 फीसदी पर दाखिला हो सकता है। अन्य कोर्स के लिए दाखिले बंद हो गए हैं।
मिरांडा कॉलेज
इस कॉलेज में सामान्य श्रेणी के पास इकनॉमिक्स में 97.75 फीसदी, अंग्रेजी-ऑनर्स में 98, इतिहास-ऑनर्स में 98, फिलासफी में 95.50, बीएससी-ऑनर्स केमिस्ट्री में 96.67, बीएससी-ऑनर्स मैथमेटिक्स 96.50, बीएससी-ऑनर्स फिजिक्स में 97.33, बीएससी प्रोग्राम लाइफ साइंस 96 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
------------
साइंस में दाखिले के लिए अभी खुले हैं विकल्प
चौथी कटऑफ में भले ही सामान्य श्रेणी के लिए आर्ट्स और कॉमर्स में दाखिले के अवसर लगभग समाप्त हो गए हैं, लेकिन अभी कुछ कॉलेजों में साइंस कोर्सेज में दाखिले के विकल्प खुले हुए हैं। साइंस कोर्स के लिए कटऑफ भी अधिकतर कॉलेजों में 92 से 96 फीसदी है, जबकि हिंदू कॉलेज में साइंस के कुछ कोर्सेज की लिस्ट 98 फीसदी तक है। साइंस कोर्सेस में सामान्य से आरक्षित श्रेणी के लिए मौका है।
नॉर्थ कैंपस के हिंदू कॉलेज की बात करें तो यहां बीएससी-ऑनर्स सांख्यिकी की कटऑफ सर्वाधिक 98.50, बीएससी-ऑनर्स केमिस्ट्री की 98, बीएससी-ऑनर्स मैथमेटिक्स की 98.25 और बीएससी प्रोग्राम फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री की कटऑफ 95.66 फीसदी है, जबकि बीएससी फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रॉनिक्स, बीएससी-ऑनर्स फिजिक्स व बीएससी-ऑनर्स जूलॉजी, बीएससी-ऑनर्स बॉटनी के दाखिले बंद हो गए हैं।
किरोड़ीमल कॉलेज में बीएससी-ऑनर्स सांख्यिकी में सामान्य वर्ग के लिए 96.5, बीएससी-ऑनर्स केमिस्ट्री में 95, जूलॉजी में 94.33, बीएससी फिजिकल साइंस विद केमिस्ट्री में 94.33 में दाखिला लिया जा सकता है। बॉटनी, मैथमेटिक्स, फिजिक्स जैसे कोर्सेज में दाखिले बंद हो चुके हैं।
मिरांडा कॉलेज में बीएससी-ऑनर्स केमिस्ट्री में 96.67, बीएससी-ऑनर्स मैथमेटिक्स में 96.50, बीएससी-ऑनर्स फिजिक्स में 97.33 फीसदी पर दाखिला लिया जा सकता है। बीएससी प्रोग्राम लाइफ साइंसेज में 96 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।

हंसराज कॉलेज में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए सभी विषयों में सीटें फुल हो चुकी हैं। रामजस कॉलेज में केमिस्ट्री में 95, फिजिक्स में 96, जूलॉजी में 94, लाइफ साइंसेज में 91.33, फिजिकल साइंस विद इलेक्ट्रॉनिक्स में 93.66 फीसदी पर दाखिला हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed