{"_id":"5f6cb53c8ebc3e80f76450da","slug":"deputy-chief-minister-manish-sisodia-s-condition-stable-ashram-news-noi538330745","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिसोदिया को कोरोना के साथ डेंगू भी, हालत स्थिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिसोदिया को कोरोना के साथ डेंगू भी, हालत स्थिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को कोरोना के साथ डेंगू भी हो गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और आईसीयू में ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं।
डॉक्टरों के मुताबिक, सिसोदिया 14 सितंबर को कोरोना संक्रमित हो गए थे। उसके बाद से वह होम आइसोलेशन में थे। बुधवार को अचानक उन्हें सांस लेने में समस्या हुई और तेज बुखार हो गया, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी कोरोना के अलावा डेंगू की भी जांच की गई। बृहस्पतिवार को उनकी डेंगू जांच पॉजिटिव आई। उनकी प्लेटलेट्स में भी गिरावट मिली है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है।
डॉक्टरों का कहना है कि जल्द ही उनकी आरटी-पीसीआर प्रणाली से भी कोरोना जांच की जाएगी। इससे पूर्व दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन भी जून में कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें प्लाज्मा थेरेपी दी गई थी। तब उनका स्वास्थ्य बेहतर हुआ।