{"_id":"017fe120732ead32fa45f4b8be365996","slug":"aap-afraid-to-fake-feedback","type":"story","status":"publish","title_hn":"नतीजे से पहले ‘आप’ को सताने लगा डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नतीजे से पहले ‘आप’ को सताने लगा डर
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 19 Dec 2013 01:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी ने सरकार बनाने के लिए बेशक ऑन लाइन सर्वे अभियान शुरू किया है लेकिन पार्टी की फिक्र फेक (फर्जी) प्रतिक्रियाओं को लेकर है।
विज्ञापन
माना जा रहा है कि परिणाम को प्रभावित करने के लिए कांग्रेस और भाजपा सदस्य एकमुश्त प्रतिक्रिया भेज सकते हैं। पार्टी ने हालांकि इसे रोकने के लिए एहतियातन कई इंतजाम कर रखे हैं।
विज्ञापन
फिर भी वह इस बारे में आश्वस्त नहीं है कि कोशिश पूरी तरह कारगर होगी।पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि विपक्षी पार्टियां इस मुहिम की हवा निकाल सकती हैं।
विज्ञापन
विपक्षी दलों के समर्थक परिणाम को प्रभावित करने के लिए बल्क में प्रतिक्रियाएं भेज सकते हैं। इस पर रोक लगाने के लिए कई तरह के गेट वे लगाए गए हैं।
इससे एक ही तरह की आईडी, आईपी एड्रेस या मोबाइल नंबर से लोग एक बार ही अपनी प्रतिक्रिया दे सकते हैं।
वरिष्ठ नेता मान रहे हैं कि तमाम सावधानी बरतने के बाद भी गलत मंशा से कुछ लोग सर्वे पर असर डालने की कोशिश करेंगे। अलग-अलग नंबरों और आईपी एड्रेस से विपक्षी पार्टियों के सदस्य पहुंच बनाने की कोशिश कर सकते हैं।
हालांकि तत्काल शुरू किए गए अभियान से इस तरह के प्रतिक्रियाओं की संख्या पांच फीसदी भी नहीं पहुंच सकेगी। वहीं ऑन लाइन सर्वे के साथ-साथ पार्टी लोगों से दरवाजे-दरवाजे संपर्क कर राय मांग रही है।