फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Violence: AAP workers will catch the people who spread rumors

दंगों पर अफवाह फैलाने वालों को पकड़ेंगे आप कार्यकर्ता, करेंगे पुलिस से शिकायत

Mon, 02 Mar 2020 08:18 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Mon, 02 Mar 2020 08:18 PM IST
सार

सोशल मीडिया पर ऐसी फर्जी खबरें फैलाने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को ईनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को एक ईमेल और मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
Delhi Violence: AAP workers will catch the people who spread rumors
दिल्ली हिंसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फेक न्यज लोगों के बीच घबराहट पैदा कर रही है। रविवार को इसी के चक्कर में पुलिस को देर रात तक परेशान होना पड़ा क्योंकि कुछ लोगों ने ख्याला इलाके में दोबारा दंगे फैलने की अफवाह फैला दी थी जबकि हकीकत में ऐसा कुछ नहीं हुआ था।

विज्ञापन


देर रात आम आदमी पार्टी नेता संजय सिंह, अमानतुल्लाह खान और दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने वीडियो संदेश देकर लोगों को घटना की सच्चाई बताई और लोगों से नहीं घबराने की अपील की।

विज्ञापन


लेकिन अब आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एक अभियान के तहत सोशल मीडिया पर चल रहे इस तरह के फर्जी संदेशों को पकड़ेंगे और इसकी पुलिस से शिकायत करेंगे। आम आदमी पार्टी जल्दी ही इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी करेगी जिस पर लोग फर्जी संदेशों की शिकायत कर सकेंगे।   

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आप विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि हिंसा से ज्यादा लोगों में पैदा घबराहट नुकसान कर रही है। लोग बेवजह दहशत में आ जाते हैं। अपराधी प्रकृति के लोग इसका फायदा उठाकर एक बार फिर दिल्ली की शांति को खतरा पैदा कर सकते हैं। यही वजह है कि पार्टी ने इसके खिलाफ एक अभियान चलाने का फैसला किया है।


सोशल मीडिया पर फर्जी और भड़काऊ संदेश साझा करने पर तीन साल तक की जेल हो सकती है। दिल्ली पुलिस ने भी इसके लिए अभियान चलाया हुआ है और अब तक दर्जनों लोगों को फर्जी संदेश फैलाने के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।  

दिल्ली विधानसभा की शांति एवं सद्भाव समिति ने भी फैसला किया है कि फर्जी खबरें और अफवाहें फैलाने वालों को अब तीन साल की सजा होगी। समिति एक एजेंसी की मदद से सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही फर्जी खबरों की जांच कराएगी और आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कराएगी।


सोशल मीडिया पर ऐसी फर्जी खबरें फैलाने वालों की जानकारी देने वाले व्यक्ति को ईनाम भी दिया जाएगा। इसके लिए मंगलवार को एक ईमेल और मोबाइल नंबर जारी किया जाएगा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed