{"_id":"6155d8af8ebc3e0de90f745f","slug":"delhi-university-to-release-first-cut-off-for-undergraduate-courses-on-october-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: आज आएगी दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट, प्रत्येक कॉलेज ने दो से पांच फीसदी की बढ़ोतरी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीयू: आज आएगी दाखिले के लिए पहली कट ऑफ लिस्ट, प्रत्येक कॉलेज ने दो से पांच फीसदी की बढ़ोतरी की
Fri, 01 Oct 2021 12:59 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Fri, 01 Oct 2021 12:59 AM IST
सार
आर्यभट्ट कॉलेज की कट ऑफ ने अन्य कॉलेज की कट ऑफ का ट्रेलर दिखा दिया है। कॉलेज ने औसतन अपनी कट ऑफ में 0.5 से लेकर 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।
विज्ञापन
दिल्ली विवि
- फोटो : PTI
विस्तार
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में स्नातक कोर्सेज में दाखिले के लिए पहली कट ऑफ शुक्रवार को जारी होगी। प्रत्येक कॉलेज ने अपनी कट ऑफ में विषयानुसार दो से पांच फीसदी की बढ़ोतरी की है। वहीं आर्यभट्ट कॉलेज ने अपने स्तर पर अपनी पहली कट ऑफ बृहस्पतिवार को जारी कर दी। कॉलेज ने सर्वाधिक साइकोलॉजी ऑनर्स की कट ऑफ 98.5 फीसदी निकाली है। जबकि बीकॉम ऑनर्स व ईकोनॉमिक्स ऑनर्स की कट ऑफ 98 फीसदी रही है।
विज्ञापन
आर्यभट्ट कॉलेज की कट ऑफ ने अन्य कॉलेज की कट ऑफ का ट्रेलर दिखा दिया है। कॉलेज ने औसतन अपनी कट ऑफ में 0.5 से लेकर 6 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है। कॉलेज में साइकोलॉजी ऑनर्स में बीते साल कट ऑफ 97 फीसदी थी जो कि इस साल 98.5 पहुंच गई है। बीएससी मैथमेटिक्स की इस साल कट ऑफ 97 फीसदी है, जबकि बीएससी ऑनर्स कंप्यूटर साइंस की कट ऑफ 97, अंग्रेजी ऑनर्स की 96 फीसदी, हिस्ट्री ऑनर्स की 95, पालिटिक्ल साइंस ऑनर्स की 96 और बीकॉम की 97 फीसदी रही है। कॉलेज में हिंदी ऑनर्स की कट ऑफ बीते साल 80 फीसदी रही थी जो कि इस साल बढ़कर 86 फीसदी रही है।
विज्ञापन
इस कट ऑफ के आधार पर माना जा रहा है कि प्रत्येक कॉलेज में कट ऑफ में बढ़ोतरी होनी है। इसका बड़ा कारण इस बार सीबीएसई समेत अन्य बोर्ड में 90 से 100 फीसदी अंक लाने वाले छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी होना है। अन्य कॉलेजों ने भी अपनी कट ऑफ तैयार कर ली है। लेकिन डीयू प्रशासन ने अपने स्तर पर जारी नहीं करने के लिए कहा है। प्रशासन ने कॉलेजों को कट ऑफ तय कर प्रशासन को भेजने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया था। कुछ कॉलेजों ने अपनी कट ऑफ भेज दी जबकि कुछ भेजने की प्रक्रिया में है। डीयू प्रशासन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है कि सभी कॉलेजों की पहली कट ऑफ एक अक्तूबर को ही जारी की जाएगी। जिसकेबाद 04 अक्तूबर को दाखिले शुरू होंगे।
विज्ञापन
ग्रीवांस कमेटी का गठन
दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में दाखिले के लिए ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया चार अक्तूबर को शुरू होने जा रही है। ऐसे में डीयू प्रशासन ने दाखिले से संबंधित शिकायतों के निपटारे के लिए एक कमेटी का गठन किया। 11 सदस्यीय ग्रीवांस कमेटी में संस्कृत विभाग के प्रो. रंजीत बेहरा को कन्वीनर बनाया गया है।