{"_id":"6069558a7247616b02053fea","slug":"delhi-university-strict-on-increasing-corona-cases-imposes-precautionary-restrictions","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजधानी में कोरोना: दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिखाई सख्ती, हॉस्टल से बाहर जाने पर भी रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजधानी में कोरोना: दिल्ली विश्वविद्यालय ने दिखाई सख्ती, हॉस्टल से बाहर जाने पर भी रोक
Sun, 04 Apr 2021 11:29 AM IST
प्राची प्रियम
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: प्राची प्रियम
Updated Sun, 04 Apr 2021 11:29 AM IST
विज्ञापन
Delhi University
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंट स्टीफंस कॉलेज में 13 छात्रों के कोरोना पॉजीटिव होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती करते हुए हॉस्टल से बाहर जाने पर रोक लगा दी है। डीयू रजिस्ट्रार ने कोरोना बचाव को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। अब किसी भी कार्यक्रम, सेमिनार आदि के आयोजन पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन
आर्ट फैकल्टी, साइंस फैकल्टी, हॉस्टल और हॉल में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। सभी छात्रों को सलाह दी गई है कि वह अपने घरों, हॉस्टल में ही रहें। लाइब्रेरी और लैब में भी न जाने की सलाह है। कैंपस के सभी गेटों पर थर्मल स्कैनिंग होगी।
विज्ञापन
छात्रों के मास्क तथा प्रवेश पत्र जांचने के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं, अपने सभी कॉलेजों, विभागों को भी निर्देश दिया है कि वह कोरोना से बचाव के जरूरी कदम उठाएं।
विज्ञापन
मालूम हो कि सेंट स्टीफेन्स कॉलेज के 13 छात्रों और दो कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद कैंपस के भीतरी क्षेत्र को बंद कर दिया गया है। कालेज प्रिंसिपल ने शुक्रवार को नोटिस में लिखा है कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के तहत डीन कार्यालय सभी को पृथक-वास और सामाजिक दूरी सुनिश्चित करने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है। इसके अलावा कैंपस के भीतरी क्षेत्र में जाने से पहले प्रिंसिपल की अनुमति लेनी होगी।
कॉलेज प्रबंधन के मुताबिक, आवास-सह-कॉलेज के डीन पादरी और सार्वजनिक प्रबंधक (सुरक्षा अधिकारी) में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये दोनों छात्रावास में रहने वाले छात्रों, दिल्ली कॉलेज के छात्रों के एक समूह को मार्च के आखिरी सप्ताह में हिमाचल प्रदेश स्थित डलहौजी में शैक्षणिक दौरे पर लेकर गये थे।
कोराना मामले सामने आने के बाद कॉलेज के भीतरी हिस्से को सभी के लिए बंद कर दिया गया है। प्रासंगिक और नियमित कार्य करने वाले उचित प्रक्रिया और सुरक्षा उपायों का पालन करते हुए कॉलेज के बाहरी हिस्से में आ-जा सकते हैं। स्थिति में सुधार होने की अधिसूचना मिलने तक फैकल्टी कॉलेज आना टाल सकते हैं।