फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi schools reopen today on 18 january students happy that they are back to school

दिल्ली: 10 महीने बाद खुले स्कूल, खिला छात्रों का चेहरा, कहा- ऑनलाइन में नहीं होती स्कूल जैसी पढ़ाई

Mon, 18 Jan 2021 10:20 AM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 18 Jan 2021 10:20 AM IST
सार

-स्कूलों में बच्चों को भेजने के लिए 60-80 फीसदी तक अभिभावकों ने दी मंजूरी
-स्कूलों ने बच्चों को नहीं दी है परिवहन की सुविधा
-असबेंली नहीं होगी, कैंटीन नहीं खुलेगी

विज्ञापन
delhi schools reopen today on 18 january students happy that they are back to school
दिल्ली में दस माह बाद खुले स्कूल - फोटो : एएनआई

विस्तार

कोरोना महामारी के कारण बीते दस माह से बंद दिल्ली के स्कूल सोमवार (18 जनवरी) से खुल गए हैं। स्कूल खुलते ही छात्र में गजब का उत्साह दिख रहा है। उनका कहना है कि हम बहुत खुश हैं कि स्कूल खुल गए। ऑनलाइन में वैसी पढ़ाई नहीं हो पाती जो स्कूल में शिक्षकों के मार्गदर्शन में होती है। उन्होंने कहा वह नहीं चाहते कि अब स्कूल बंद हों।

विज्ञापन


कुछ स्कूल सोमवार को, कुछ सप्ताह के अंत में खुलेंगे 
कुछ स्कूल सोमवार को खुल गए तो कुछ ने तैयारी करने के लिए सप्ताह के अंत में स्कूल खोलने का फैसला किया है। सोमवार के लिए स्कूलों ने दो दिन पहले से ही अपनी तैयारी शुरू कर दी थी। स्कूलों में प्रार्थना सभा(असबेंली नहीं होगी) नहीं होगी, ना ही बच्चों के खाने के लिए कैंटीन खोली जाएगी। ना ही स्कूलों ने बच्चों को परिवहन की सुविधा दी है। बच्चों को खुद ही स्कूल पहुंचना होगा। 
विज्ञापन

 


कोरोना महामारी के बाद खुल रहे स्कूलों में बच्चों को भेजने के लिए 60-80 फीसदी अभिभावकों ने ही अपनी मंजूरी दी है। एक कक्षा को दो ग्रुप में बांटा गया है, इस तरह से 10 से 15 बच्चे ही एक कक्षा में बैठ पाएंगे।



लिटिल फ्लॉवर ग्रुप ऑफ स्कूल के चेयरमैन रोहित दुआ ने बताया कि दसवीं-बारहवीं के लगभग 80 फीसदी बच्चों के अभिभावकों ने उन्हें भेजने की मंजूरी दी है। स्कूल पहुंचने के लिए सुबह 8.30 बजे का समय रखा गया है, नौ बजे से कक्षाओं की शुरुआत हो जाएगी जो कि 12.30 बजे खत्म होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed