दिल्ली: पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की मदद से पांच नाबालिगों समेत सात बदमाशों को पकड़ा, दिवाली की रात डाली थी डकैती
छह नवंबर को मंगोलपुरी निवासी गीता ने अपने घर में डकैती होने की शिकायत की थी। उसने बताया कि दिवाली की रात लगभग 10 बजे चार लड़के उसके घर में घुस गए। सभी के हाथ में चाकू थे। बदमाशों ने उसके और एक बेटी के गर्दन पर चाकू लगाकर उन्हें बंधक बना लिया और लूटपाट की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने मंगोलपुरी इलाके में नशे की लत का पूरा करने के लिए डकैती करने वाले सात बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनमें पांच नाबालिग हैं और एक दिल्ली विश्वविद्यालय का छात्र है। बदमाशों ने दिवाली के दिन एक घर में घुसकर महिला और उसके बच्चों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने चाकू, 45 सौ रुपये और दस्तावेज बरामद किए हैं।
जिला पुलिस उपायुक्त परविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार दो बदमाशों की पहचान मंगोलपुरी निवासी हर्ष (19) और रोहन (18) के रूप में हुई है। हर्ष मंगोलपुरी के कपड़ा मार्केट में सेल्समैन का काम करता है जबकि रोहन दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक कर रहा है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें नशे की लत है और अपनी लत को पूरा करने के लिए डकैती को अंजाम दिया।
छह नवंबर को मंगोलपुरी निवासी गीता ने अपने घर में डकैती होने की शिकायत की थी। उसने बताया कि दिवाली की रात लगभग 10 बजे वह अपने बच्चों के साथ घर में मौजूद थीं। इसी दौरान चार लड़के उसके घर में घुस गए। सभी के हाथ में चाकू थे। दो लड़कों ने उसके और एक बेटी के गर्दन पर चाकू लगाकर उन्हें बंधक बना लिया।
दी थी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी
बदमाश घर में रखे 20 हजार रुपये, सोने की चेन, नेकलेस सेट, बेटी सोनिया का पर्स जिसमें पांच हजार रुपये और कुछ दस्तावेज लेकर भाग गए। जाने से पहले बदमाशों ने पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। डरे सहमे परिवार ने दो दिन बाद इसकी शिकायत की।
आरोपियों से दो चाकू और 45 सौ रुपये हुए बरामद
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुकेश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। फुटेज से सुराग मिलने पर पुलिस ने हर्ष और रोहन को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से दो चाकू और 45 सौ रुपये मिले। बाद में पुलिस ने उनके निशानदेही पर बापू पार्क में मौजूद पांच नाबालिगों को दबोच लिया।