दिल्ली: पुलिस ने एक वाहन चोर व दो रिसीवर को किया गिरफ्तार, छह लग्जरी गाड़ियां बरामद
गिरफ्तार आरोपी कालू ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह शराब व ड्रग्स की आदतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता था। वह चोरी की कारों को अमरजीत सिंह और मुजीर अहमद को बेचता था। ये दोनों मायापुरी व तुर्कमान गेट, दिल्ली में कबाड़ की दुकानें चलाते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दक्षिण-पूर्व जिले के वाहन चोरी निरोधक दस्ते (एएटीएस) ने दो रिसीवर के साथ ऐसे वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है जो पेड सिस्टम से कोडिंग कर कार को स्टार्ट कर कुछ ही मिनटों में चुरा लेते थे। इस गिरोह के सदस्य बटन से स्टार्ट होने वाली लग्जरी कारों की ही कोडिंग करते थे। इस गिरोह के सदस्य 100 से ज्यादा लग्जरी कारों को चुरा चुके हैं। वाहन चोर का साथी फरार होने में कामयाब हो गया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की छह लग्जरी कारें बरामद की हैं।
दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी ईशा पांडेय के अनुसार जिले में वाहन चोरी की वारदातों को देखते हुए इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह की देखरेख में एसआई रामकुमार व एएसआई विनोद कुमार की विशेष टीम बनाई गई। एसआई रामकुमार को तीन अप्रैल को सूचना मिली थी कि वाहन दो रिसीवर के साथ वाहन चोर बलेनो कार से सीएनजी पंप, ओखला एस्टेट मार्ग पर आएगा। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी की।
पुलिस टीम को बलेनो कार आती हुई दिखाई दी। पुलिस ने कार को रोक लिया। पुलिस ने कार से वाहन चोर नरेश उर्फ कालू (50), रिसीवर अमरजीत सिंह उर्फ चुसी (42) और मुजीर अहमद (38) को गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से चोरी की पांच और लग्जरी कारें बरामद की गईं।
कालू ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह शराब व ड्रग्स की आदतों को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करता था। वह चोरी की कारों को अमरजीत सिंह और मुजीर अहमद को बेचता था। ये दोनों मायापुरी व तुर्कमान गेट, दिल्ली में कबाड़ की दुकानें चलाते थे। नरेश ने पूछताछ में स्वीकार किया है कि वह साथी के साथ 100 से ज्यादा लग्जरी कारें चोरी कर चुका है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के छह केसों को सुलझाने का दावा किया है।
पेड सिस्टम से बटन से स्ट्रार्ट होने वाली कारें चुराते थे
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी वाहन चोरी के लिए पेड सिस्टम (छोटा वाला टेबलेट) का इस्तेमाल करते थे। इस सिस्टम से ये बटन से स्टार्ट होने वाली कारों के सिस्टम की कोडिंग करते थे। इसके बाद ये कार को चुरा कर ले जाते थे।