फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Now processing of waste from 10 compost plants and 60 material recovery facilities, more than one hundred twenty dump houses in East district closed

दिल्ली: अब 10 कंपोस्ट प्लांटों और 60 मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी से होगी कूड़े की प्रोसेसिंग, पूर्वी दिल्ली में 120 से अधिक ढलाव घर बंद

Sat, 11 Dec 2021 07:42 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Sat, 11 Dec 2021 07:42 AM IST
सार

पूर्वी निगम के अधिकारियों ने बताया कि कचरा मुक्त शहर का टैग हासिल करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में 300 से अधिक ढलाव घर हैं, इन ढलाव घरों को अब कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य है। अब तक 120 से अधिक ढलाव घर बंद किए जा चुके हैं।

विज्ञापन
Delhi: Now processing of waste from 10 compost plants and 60 material recovery facilities, more than one hundred twenty dump houses in East district closed
पूर्वी दिल्ली नगर निगम - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्वी दिल्ली में निगम ने 120 से अधिक ढलाव घर बंद कर दिए हैं। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के इस कदम से अब सड़कों के किनारे न तो कूड़े का ढेर नजर आएगा और न ही दुर्गंध उठेगी। घर-घर से कूड़ा उठाने की योजना लागू करने बाद पूर्वी निगम का जोर कूड़े के प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) पर है।

विज्ञापन


इसके तहत पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने गीले कूड़े से खाद बनाने के लिए 10 संयंत्र और दो स्थानों पर 5 टन क्षमता वाले बायोमीथेनाइजेशन प्लांट लगा दिए हैं। कूड़े के पुन:चक्रण के लिए पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में 60 मैटेरियल रिकवरी फेसिलिटी (एमआरएफ) शुरू की है।

विज्ञापन

पूर्वी निगम के अधिकारियों ने बताया कि कचरा मुक्त शहर का टैग हासिल करने के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। पूर्वी दिल्ली में 300 से अधिक ढलाव घर हैं, इन ढलाव घरों को अब कूड़ा मुक्त बनाने का लक्ष्य है। अब तक 120 से अधिक ढलाव घर बंद किए जा चुके हैं। पूर्वी दिल्ली क्षेत्र में ढलावो के स्थान पर लगभग 31 फिक्स कॉम्पेक्टर ट्रांसफर स्टेशन (एफसीटीएस) लगाए गए हैं। इसके अलावा पूर्वी दिल्ली में कुल 76 मोबाइल कॉम्पेक्टर भी काम कर रहे हैं, ताकि सड़कों पर कूड़ा फैला ना मिले।

निगम अधिकारियों के मुताबिक पिछले आठ महीने में इन कार्यों को संपन्न किया गया है। पूर्वी निगम स्वच्छ सर्वेक्षण-2022 में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए विभिन्न स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित कर रहा है, ये उसी का हिस्सा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed