फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: You will be able to show your skills at the international level, DSEU is giving opportunities

दिल्ली : अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दिखा सकेंगे अपना हुनर, डीएसईयू दे रहा है अवसर

Mon, 26 Jul 2021 05:36 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 26 Jul 2021 05:36 AM IST
सार

  • वर्ल्ड स्किल प्रतियोगिता के लिए 30 से दिल्ली में शुरू होगी प्रतियोगिता
  • दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कर सकते हैं आवेदन
  • 50 से अधिक ट्रेड में होगा प्रतियोगिता का आयोजन

विज्ञापन
Delhi news: You will be able to show your skills at the international level, DSEU is giving opportunities
demo pic... - फोटो : Pixabay

विस्तार

यदि आप भी विश्व स्तर पर अपने कौशल का लोहा मनवाना चाहते हैं तो इसके लिए दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय(डीएसइयू) आपको यह अवसर प्रदान करेगा। डीएसइयू वर्ल्ड स्किल इंडिया कांपीटिशन के लिए इस वर्ष दिल्ली में राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रही है। प्रतियोगिता का आयोजन 50 से अधिक विभिन्न ट्रेड के लिए किया जाएगा। राज्य स्तर पर क्वालीफाई करने वाले विजेताओं को वर्ष 2022 में चीन के शंघाई में होने वाले विश्व कौशल प्रतियोगिता में अपना हुनर दिखाने का अवसर मिल सकेगा। इसके लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर 28 जुलाई तक पंजीकरण खुले  हुए हैं। 

विज्ञापन


राज्य स्तर पर यह पहली बार है जब दिल्ली में कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए दिल्ली कौशल विश्वविद्यालय को कौशल प्रतियोगिता का आयोजन कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आवेदन की अंतिम तिथि के बाद राज्य स्तर पर आगामी 30 जुलाई से प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में केवल वही आवेदन कर सकते हैं जिनका जन्म एक जनवरी 1999 व इसके बाद हुआ हो। वहीं, मेन्यूफेक्चरिंग और मेकेट्रोनिक्स से जुड़े आवेदक की जन्मतिथि एक जनवरी 1996 व इसके बाद की होनी चाहिए।  
विज्ञापन


विश्वस्तर पर 1300 प्रतिभागियों के बीच होगा मुकाबला
राज्य व राष्ट्रीय स्तर से निकलकर विश्व स्तर पर पहुंचने वाले आवेदकों का मुकाबला 1300 से अधिक प्रतिभागियों के बीच होगा। प्रतियोगिता में 23 वर्ष से ही कम आयु वाले युवा अपने हुनर का विश्वस्तर पर जलवा दिखा सकेंगे। बेहतर प्रदर्शन कर जीतने वाले श्रेष्ठ प्रतिभागियों को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक से भी नवाजा जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह होगा संघाई तक का सफर पूरा 
संघाई तक पहुंचने के सफर को चार भागों में विभाजित किया गया है। इसके तहत 15 अगस्त तक राज्य स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन कर प्रतिभागियों को चुना जाएगा। इसमें सफल होने वाले प्रतिभागियों का सितंबर से नवंबर तक क्षेत्रिय स्तर मुकाबला होगा। इसमें उत्तरभारत, दक्षिणभारत, पूर्वी भारत, पश्चिमी और उत्तर-पूर्वी भारत क्षेत्र में प्रतियोगिता होगी। इसमें सफल होने पर दिसंबर 2021 में प्रतिभागियों का राष्ट्रीय स्तर पर मुकाबला होगा। राष्ट्रीय स्तर पर झंडा गाड़ने के बाद प्रतिभागियों को 12 से 17 अक्तूबर 2022 में चीन के संघाई में होने वाले अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता स्तर पर अपना परचम लहराने का मौका मिलेगा।

इन ट्रेड में दिखा सकेंगे अपना हुनर
-थ्री-डी डिजिटल गेम आर्ट
-ऑटोबॉडी रिपेयर
-ऑटोमोबाइल टेक्नोलॉजी
-बेकरी
-ब्यूटी थेरेपी
-कार पेंटिंग
-क्लाउड कंप्यूटिंग
-सीएनसी मिलिंग
-सीएनसी टर्निंग
-कुकिंग
-साइबर सिक्योरिटी
-इलेक्ट्रिकल इंस्टालेशन
-हेयरड्रैसिंग
-हेल्थ एंड सोशल केयर
-होटल रिशेप्शन
-वेब टेक्नोलॉजी
-आइटी नेटवर्क सिस्टम एडमिनिस्ट्रेशन
-मेकोट्रॉनिक्स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed