फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : temperature rising in capital

दिल्लीः चुभने लगी है धूप, बढ़ रहा अधिकतम तापमान, हवा अब भी 'बहुत खराब'

Wed, 17 Feb 2021 06:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली 
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 17 Feb 2021 06:07 AM IST
विज्ञापन
Delhi News : temperature rising in capital
सांकेतिक तस्वीर... - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के मौसम में इन दिनों उतार-चढ़ाव की परिस्थितियां बनी हुई हैं। दिन के तापमान में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। इस वजह से अब दोपहर में गर्मी का अहसास बढ़ रहा है और धूप चुभना शुरू हो गई है। साथ ही न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि शुरू हो गई है। आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की जाएगी। वहीं, दिल्ली की हवा अब भी 'बहुत खराब' श्रेणी में बनी हुई है। वायु गुणवत्ता सूचकांक 332 दर्ज किया गया है।  

विज्ञापन


अभी फरवरी का आधा महीना ही बीता है और अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से अधिक की वृद्धि हो रही है। इसका प्रमुख कारण पश्चिमी विक्षोभ की कमजोर सक्रियता बताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में दिन के समय गर्मी महसूस की जाएगी।
विज्ञापन


 हालांकि, अभी इस सप्ताह सुबह-शाम के समय हल्की ठंड का एहसास महसूस किया जाएगा। हिमालय की ओर से आने वाली ठंडी हवाएं अभी थम गई हैं। इस वजह से अधिक ठंड महसूस नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रादेशिक मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान सामान्य से एक अधिक 11.6 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान सामान्य से पांच अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह लगातार दूसरी बार है जब अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है। इससे पहले सोमवार को भी सूरज की तपीश के कारण तापमान 29 तक पहुंचा था। पिछले 24 घंटों में हवा में नमी का अधिकतम स्तर 100 फीसदी व न्यूनतम 48 फीसदी रहा। दिल्ली के स्पोर्ट्स कांप्लेक्स इलाके में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस को भी पार कर गया। 

हवा की 'बहुत खराब' श्रेणी में बरकरार दिल्ली-एनसीआर
दिल्ली-एनसीआर की हवा मंगलवार को बहुत खराब श्रेणी में बरकरार रही। इसमें अक्सर साफ रहने वाली गुरुग्राम की हवा भी बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई। आगामी तीन दिनों में भी दिल्ली-एनसीआर वासियों को हवा की बहुत खराब गुणवत्ता से राहत मिलने वाली नहीं हैं। 


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड(सीपीसीबी) के अनुसार, मंगलवार को राजधानी का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 दर्ज किया गया था। वहीं, ग्रेटर नोएडा 375 के साथ सबसे प्रदूषित शहर रहा। पिछले 24 घंटों में हवा में पीएम 10 का स्तर 305 व पीएम 2.5 का स्तर162 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed