फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi news: Sisodia said that 2700 beds will be increased

कोविड समाचार : सिसोदिया ने कहा बढ़ाए जाएंगे 2700 बेड, रेमडेसिविर के लिए जैन की मांग

Wed, 21 Apr 2021 05:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 21 Apr 2021 05:05 AM IST
विज्ञापन
Delhi news: Sisodia said that 2700 beds will be increased
मनीष सिसोदिया - फोटो : एएनआई

राजधानी में आने वाले चार से पांच दिनों में अस्पतालों में 2700 बेड बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का कहना है कि बेड की संख्या बढ़ाने के लिए युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। पिछले 2 सप्ताह में ही दिल्ली में बेड की संख्या तीन गुना तक बढ़ा दी गई है। 

विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि सभी प्रमुख अस्पतालों में कोरोना मरीजों के लिए बिस्तर बढ़ाए जा रहे हैं। बुराड़ी अस्पताल में अभी 320 बेड है, जिनकी संख्या 800 की जाएगी। अम्बेडकर नगर अस्पताल में बेड की क्षमता 200 से 600 की जाएगी। दीनदयाल अस्पताल में  250 से बढ़ाकर 750 बिस्तर किए जाएंगे। आचार्य भिक्षु अस्पताल और डीआरडीओ के कोरोना सेंटर में 250-250 नए बिस्तर शामिल किए जाएंगे। नरेला के राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में बिस्तरों की संख्या 200 से 400 की जाएगी।  
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के एक स्कूल को लोकनायक अस्पताल से जोड़ा जाएगा, जिसमें 125 बेड होंगे और खेल गांव मे भी कोविड सेन्टर तैयार किया जाएगा। ये सभी बेड आने वाले चार से पांच दिनों में तैयार कर दिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि कोरोना होने पर लोग डरकर अस्पताल की ओर न जाएं बल्कि होम आइसोलेशन को अपनाए। होम आइसोलेशन कोरोना से लड़ने का सबसे कारगर उपाय है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यदि तेज बुखार आता है या गंभीर लक्षण होते हैं तभी अस्पतालों में जाए। उन्होंने कहा कि अगर कोई अस्पताल एप पर गलत जानकारी दिखा रहा है या फिर बेड होने के बाबजूद लोगों को मना कर रहा है, तो उस अस्पताल के खिलाफ कड़ी करवाई की जाएगी।

दिल्ली में बेड की स्थिति

  • कोरोना मरीजों के लिए कुल बेड-19,377
  • खाली-2631
  • कुल आईसयू बेड- 4558,खाली-33
  • कोविड केयर केंद्र में कुल बेड-5,670 
  • खाली-5,111

 

जैन बोले- सभी कंपनियों को रेमडेसिविर की आपूर्ति की अनुमति के देंद्र सरकार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने केंद्र सरकार से सभी कंपनियों को रेमडेसिविर आपूर्ति की अनुमति देने की मांग की  है, ताकि इसकी किल्लत खत्म हो सके। उन्होंने प्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली में बहुत कम दिनों का लॉकडाउन लगा है, दिल्ली छोड़ कर न जाएं। 

पत्रकारों से बात करते हुए जैन ने कहा कि अगर केंद्र सरकार स्कूलों और कम्युनिटी सेंटर में वैक्सीनेशन सेंटर खोलने की अनुमति देती है, तो दिल्ली सरकार राजधानी में तेजी से वैक्सीनेशन कर पाएगी। संक्रमण के वर्तमान हालात के बारे में उन्होंने कहा कि सोमवार को दिल्ली में संक्रमण दर करीब 26 फीसद रही। साथ ही 90 हजार से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए गए । उन्होंने कहा कि दिल्ली में बहुत ही आश्चर्य जनक तरीके से कोरोना के मामले आए हैं। पिछले तीन-चार दिनों से प्रतिदिन करीब 25 हजार मामले आ रहे हैं। इसी तरह देश में भी करीब ढाई लाख केस प्रतिदिन आ रहे हैं। । 

स्वास्थ्य मंत्री ने टीकाकरण को लेकर कहा की  केंद्र सरकार ने 18 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों के वैक्सीनेशन की एक मई से अनुमति दे दी है। दिल्ली सरकार वैक्सीनेशन के लिए व्यापक तरीके से तैयारी करेगी। दिल्ली में पहले से ही 500 से अधिक वैक्सीनेशन सेंटर हैं। केंद्रों को और बढ़ाया जाएगा।

अगर केंद्र सरकार स्कूलों और कम्युनिटी सेंटर में टीकाकरण केंद्र खोलने की अनुमति देती है तो हम बहुत तेजी से वैक्सीनेशन कर पाएंगे।उन्होंने कहा कि रेमडेसिविर की पूरे देश में कमी है। देश में इसकी 12 से 14 कंपनिया हैं। अगर केंद्र सरकार इन सभी कंपनियों को इस दवा की आपूर्ति करने की अनुमति देती है तो इसकी किल्लत नहीं होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed