{"_id":"60a41636f4cfa043947eabd4","slug":"delhi-news-kenya-woman-arrested-heroin-worth-rs-21-crore-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"21 करोड़ की हेरोइन के साथ कीनियाई महिला एयरपोर्ट से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
21 करोड़ की हेरोइन के साथ कीनियाई महिला एयरपोर्ट से गिरफ्तार
Wed, 19 May 2021 01:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 19 May 2021 01:02 AM IST
सार
- महिला पर आरोप है कि वह भारत में 21 करोड़ रुपये कीमत की हेरोइन की तस्करी करने की कोशिश कर रही थी
विज्ञापन
Arrest
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
21 करोड़ की हेरोइन के साथ एक अफ्रीकी महिला को आईजीआई एयरपोर्ट से कस्टम अधिकारियों ने गिरफ्तार किया है। कीनिया की इस महिला को उस समय गिरफ्तार किया जब वह मादक पदार्थ देश में लाने की कोशिश कर रही थी। उसे नैरोबी से दिल्ली पहुंचने पर गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
महिला के सामान की सघन तलाशी लेने के बाद सफेद रंग का पाउडर बरामद किया गया जो हेरोइन निकला। इसका वजन करीब तीन किलो था जिसकी कीमत करीब 21 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। इस मादक पदार्थ को एक ट्रॉली बैग की तली में छिपाकर रखा गया था। इसके बाद कस्टम ने हेरोइन को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया।- एजेंसी
विज्ञापन