{"_id":"60690aa98ebc3e5910086071","slug":"delhi-news-case-on-instigating-religious-sentiments","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक भावनाएं भड़काने पर केस, शिकायत लेकर पहुंचे अमानत का बयान भी विवादित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक भावनाएं भड़काने पर केस, शिकायत लेकर पहुंचे अमानत का बयान भी विवादित
Sun, 04 Apr 2021 06:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 04 Apr 2021 06:09 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डासना देवी मंदिर के मुख्य पुजारी यती नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने संसद मार्ग थाने में धार्मिक भावनाएं भड़काने और अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर स्वत: संज्ञान लेकर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। उधर, ओखला से आप विधायक अमानतुल्लाह खान ने उनके खिलाफ जामिया नगर थाने में शिकायत देकर इस्लाम धर्म पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने शनिवार देरशाम जारी एक बयान में यती नरसिंहानंद के खिलाफ मामला दर्ज करने की जानकारी दी है। उधर, विधायक अमानतुल्लाह खान ने जामिया नगर थाने में दी शिकायत में आरोप लगाया है कि नरसिंहानंद सरस्वती जान-बूझकर ऐसे बयान दे रहे हैं। ऐसा करने से देश ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के मुसलमानों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में उन्होंने कहा कि उनके मोबाइल पर सोशल मीडिया के जरिये एक वीडियो आया। उसमें नरसिंहानंद सरस्वती अभद्र बयान दे रहे हैं। वीडियो दिल्ली प्रेस क्लब का बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विधायक ने शिकायत में कहा कि नरसिंहानंद सरस्वती संगठन ‘हिंदू स्वाभिमान’ से जुड़े होने के अलावा अखिल भारतीय संत परिषद् के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने एक समुदाय की भावनाएं भड़काकर उसका राजनीतिक लाभ उठाने के लिए ऐसी हरकत की है।
विज्ञापन
अमानत ने दिया विवादित बयान
पुजारी के खिलाफ थाने में शिकायत देने के बाद अमानतुल्लाह खान ने वहीं खड़े होकर एक वीडियो बनाया और उसे जारी कर दिया। इसमें विधायक खुद विवादित बयान दे रहे हैं। उन्होंने थाने में ही खड़े होकर कह दिया कि भारत में शरीया कानून होता तो पुजारी की गर्दन और जुबान काट दी जाती। चूंकि भारत में शरीया कानून नहीं है, इसलिए पुजारी को देश के कानून के हिसाब से सजा दी जाए। उनके बयान पर विवाद शुरू हो गया है।