फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi News : Case of arrest of Chinese woman on charges of espionage

Conspiracy of China : नए दलाई लामा को चीन के पक्ष में करने के लिए भारत भेजी गई थी महिला, और भी खुलासे

Sat, 22 Oct 2022 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 22 Oct 2022 05:59 AM IST
सार

Delhi News : जासूसी के आरोप में गिरफ्तार चीन की महिला की बड़ी चाल उजागर हुई है। चीन नए दलाई लामा को अपने पक्ष में करना चाहता है ताकि तिब्बत में उसे कोई परेशानी न हो। मंशा थी कि नया दलाई लामा ऐसा बने, जो चीन का समर्थन करे।

विज्ञापन
Delhi News : Case of arrest of Chinese woman on charges of espionage
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार चीन की महिला की बड़ी चाल उजागर हुई है। चीन नए दलाई लामा को अपने पक्ष में करना चाहता है ताकि तिब्बत में उसे कोई परेशानी न हो। मंशा थी कि नया दलाई लामा ऐसा बने, जो चीन का समर्थन करे। इसके लिए चीन भारत में रहने वाले तिब्बती समुदाय के बीच अपने जासूस भेज रहा है। गिरफ्तार महिला काई रुओ को भी इसके लिए भारत भेजा गया था। यह खुलासा जासूसी के आरोप में गिरफ्तार काई रुओ ने पूछताछ में किया है।

विज्ञापन


खुफिया एजेंसियां उसकी ई-बुक खंगालने में लगी हुई है। महिला ने खुलासा किया है कि भारत में इस काम में चीन के और भी लोग लगे हैं। सुरक्षा एजेंसियां इस बात का पता कर रही हैं कि महिला चीन के लिए और क्या-क्या जासूसी कर रही थी।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तिब्बती समुदाय के वर्तमान लामा की जगह दूसरा मिलने वाला है। काई रुओ ने पूछताछ में बताया है कि चीन चाहता है कि अगला दलाई लामा समर्थन करने वाला हो। आरोपी महिला ने बताया कि उसे तिब्बती समुदाय के लोगों को प्रभावित करना था। वह तिब्बती समुदाय के लोगों को अपनी बातों से प्रभावित कर रही थी। जो बातों में नहीं आता था तो उसे पैसे देकर अपने पक्ष में कर रही थी। वह ज्यादातर हिमाचल प्रदेश के मैक्लोडगंज में रही थी। बताया जा रहा है कि उसने हिमाचल प्रदेश में रहकर तिब्बती समुदाय के करीब 15 से 20 प्रभावशाली लोग व गुरुओं से संपर्क कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन से नेपाल के जरिये आता था पैसा
जांच में ये बात भी सामने आई है कि उसने हिमाचल में काफी लोगों को पैसे दिया है। उसे चीनी बैंक से नेपाल के जरिए पैसा भारत आता था। ये भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला काई रुओ के पास चीन से हवाला के जरिए भारत पैसा आ रहा था। ये सितंबर, 2022 में नेपाली से डोलमा लामा नाम से बौद्ध भिक्षु बनकर भारत आई थी। उसने सारे नेपाली फर्जी कागजात नेपाल में ही बनवाए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed