फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR temperature and weather updates light rainfall may occur on sunday

दिल्ली: 30 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, रविवार को हल्की बारिश के साथ धूल भरी हवाओं के आसार

Wed, 03 Mar 2021 09:34 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 03 Mar 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
Delhi NCR temperature and weather updates light rainfall may occur on sunday
delhi ncr summer - फोटो : सुदर्शन झा

राजधानी दिल्ली में बीते दो दिनों से सुबह-शाम चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में हुई गिरावट अब खत्म हो गई है। बुधवार को पारे ने फिर अपने तेवर कड़े कर लिए और तीस डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। अधिकतम तापमान 30.8 और न्यूनतम 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अब रविवार को हल्की बारिश होने और धूल भरी हवाएं चलने के आसार हैं।

विज्ञापन


बुधवार को स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में अधिकतम तापमान सबसे ज्यादा 33 और न्यूनतम 18.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। नजफगढ़ में तापमान अधिकतम 32 और न्यूनतम 13.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। लोदी रोड, आया नगर, रिज में तापमान 31 के पार दर्ज हुआ। 
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ के कारण पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में देखने को मिला है। इसी कारण हवाएं चल रही थीं। इसे विदा लेती हुई सर्दी का आखिरी पड़ाव माना जा रहा है। बीते 24 घंटे में राजधानी की हवा में नमी का स्तर अधिकतम 80 और न्यूनतम 39 फीसदी रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार, इस सप्ताह अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। रविवार को मौसम के करवट लेने का अनुमान है। हल्की बारिश होगी और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलेंगी। बृहस्पतिवार को आसमान साफ रहने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed