फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi: Metro will not bother the commuters even if there is a power crisis, adequate arrangements will be made to evacuate people safely at the stations.

दिल्ली: बिजली संकट होने पर भी मेट्रो यात्रियों को नहीं सताएगी चिंता, लोगों को स्टेशनों पर सुरक्षित निकालने के पर्याप्त इंतजाम

Wed, 04 May 2022 07:48 AM IST
अनुराग सक्सेना अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुराग सक्सेना Updated Wed, 04 May 2022 07:48 AM IST
सार

डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेट्रो परिचालन में दिल्ली में कुल आपूर्ति की महज ढाई प्रतिशत बिजली की जरूरत होती है। डीएमआरसी को करीब दो मेगावाट बिजली की जरूरत है।

विज्ञापन
Delhi: Metro will not bother the commuters even if there is a power crisis, adequate arrangements will be made to evacuate people safely at the stations.
दिल्ली मेट्रो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिजली की आपूर्ति की समस्या गंभीर होने पर भी मेट्रो यात्रियों को चिंता नहीं सताएगी। सफर के दौरान अगर अचानक बिजली की आपूर्ति रुक भी जाती है तो दिल्ली मेट्रो के पास बैक अप की इतनी सुविधा है कि यात्रियों को आसानी से ट्रेनों और स्टेशनों से बाहर निकाला जा सके। मेट्रो परिचालन के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) को दिल्ली की कुल जरूरत की महज 2.5 फीसदी बिजली की दरकार होती है। शेष बिजली की आपूर्ति सौर ऊर्जा से की जाती है।

विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो के प्रवक्ता के मुताबिक मेट्रो परिचालन के लिए रोजाना करीब 30 लाख यूनिट बिजली की आवश्यकता होती है। इससे रोशनी, एसी, लिफ्ट, एस्कलेटर और अग्निशमन सहित तमाम सेवाओं और उपकरणों का संचालन किया जाता है। कोयले की किल्लत के गहराने के बाद दिल्ली सरकार ने गुरुवार को चेतावनी दी थी कि निर्बाध आपूर्ति में समस्या हो सकती है। फिलहाल डीएमआरसी के 390 किलोमीटर से अधिक दायरे में मेट्रो का संचालन किया जा रहा है। इनमें नोएडा और गुरुग्राम रैपिड मेट्रो सहित 286 मेट्रो स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन


डीएमआरसी के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने एक सवाल के जवाब में कहा कि मेट्रो परिचालन में दिल्ली में कुल आपूर्ति की महज ढाई प्रतिशत बिजली की जरूरत होती है। डीएमआरसी को करीब दो मेगावाट बिजली की जरूरत है। हरियाणा और उत्तर प्रदेश की बिजली वितरण कंपनियों से मेट्रो परिचालन के लिए बिजली की आपूर्ति होती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली मेट्रो के पास बैक-अप भी उपलब्ध

मेट्रो अधिकारियों के मुताबिक रीवा प्लांट से करीब 99 मेगावाट जबकि दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर स्थापित रूफटॉप सौर ऊर्जा संयंत्रों से 50 मेगावाट ऊर्जा की प्राप्ति होती है। ब्रेकडाउन या सभी ग्रिड के विफल होने पर भी हमारे पास बैक-अप के लिए बैटरी, इनवर्टर, डीजी सेट्स की सुविधा है। इनकी मदद से यात्रियों को ट्रेनों और स्टेशनों से बाहर निकाला जाएगा।

दिल्ली मेट्रो के पास 28 सब-स्टेशन भी

उन्होंने कहा कि हालांकि उस स्थिति में मेट्रो का परिचालन नहीं होगा। सौर ऊर्जा का उपयोग केवल धूप के वक्त किया जा सकता है। अंधेरा होने पर बिजली संकट से मेट्रो यात्रियों को दिक्कत न आए, इसलिए समय रहते उन्हें मेट्रो से बाहर निकाला जाएगा। इसके अलावा डीएमआरसी के पास 28 सब स्टेशन हैं, अगर कोई सब स्टेशन विफल होता है तो दूसरे सब स्टेशनों से जरूरत पूरी की जाएंगी। आपात स्थिति में बिजली की आपूर्ति के लिए डीजी सेट का उपयोग किया जाएगा। महत्वपूर्ण संचालन से संबंधित उपकरण और उपकरणों को छोड़ शेष उपकरणों का इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।

डीएमआरसी, डीटीसी संचालन के बीच बेहतर तालमेल की जरूरत : दिल्ली मुख्य सचिव

दिल्ली के मुख्य सचिव नरेश कुमार ने मंगलवार को कहा कि डीएमआरसी और डीटीसी के बीच और अधिक तालमेल की जरूरत है। मेट्रो नेटवर्क के विस्तार के साथ साथ सार्वजनिक परिवहन के तमाम विकल्पों के एकीकरण से यात्रियों को सार्वजनिक परिवहन के लिए सही मायने में प्रोत्साहित किया जा सकेगा। कई साल पहले भी उन्होंने सुझाव दिया था कि दिल्ली मेट्रो और डीटीसी को एकीकृत करें, लेकिन इसपर विचार नहीं किया गया। अगर दोनों को एकीकृत नहीं कर सकते हैं तो बेहतर तालमेल से परिवहन क्षेत्र में बड़ा बदलाव का दिल्लीवासियों को फायदा मिल सकता है।

द्वारका सेक्टर 21 से कंवेशन सेंटर के बीच जुलाई तक शुरू होगी मेट्रो सेवा

स्थापना दिवस के मौके पर दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक विकास कुमार ने कहा कि जुलाई के अंत तक द्वारका सेक्टर 21 और इंडिया इंटरनेशनल कंवेशन सेंटर (आईआईसीसी) के बीच मेट्रो सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है। करीब दो किलोमीटर लंबs इस सेक्शन पर अंतिम चरण का काम चल रहा है। सेंटर के परिसर में ही मेट्रो स्टेशन होगा, जिसमें प्रवेश करने के लिए अंदर और बाहर देनों तरफ से प्रवेश द्वार होंगे। द्वारका के सेक्टर 25 स्थित प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (आईआईसीसी) में रिटेल, आतिथ्य सत्कार सहित तमाम वाणिज्यिक सेवाएं होंगी। द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन फिलहाल ब्लू लाइन पर हैं और एयरपोर्ट लाइन के लिए इंटरचेंज स्टेशन भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed