फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Health Minister Satyendra jain says We have 13,000 beds there no shortage of ventilators

दावा: दिल्ली में 13 हजार से ज्यादा बेड, वेंटिलेटर भी कम नहीं, स्वास्थ्य मंत्री बोले- हमारा डाटा एकदम सही

Wed, 14 Apr 2021 11:33 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 14 Apr 2021 11:33 AM IST
सार

देश और दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि एक हफ़्ते पहले 6,000 बेड थे, अब दिल्ली में 13,000 से ज़्यादा बेड हैं, हम बहुत तेज़ी से बेड बढ़ा रहे हैं। वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है। 
 

विज्ञापन
Delhi Health Minister Satyendra jain says We have 13,000 beds there no shortage of ventilators
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बुधवार को कहा कि देश और दिल्ली में कोरोना के मामले बहुत तेज़ी से बढ़ रहे हैं, एक हफ़्ते पहले 6,000 बेड थे, अब दिल्ली में 13,000 से ज़्यादा बेड हैं, हम बहुत तेज़ी से बेड बढ़ा रहे हैं। वेंटिलेटर की कोई कमी नहीं है। 
विज्ञापन


दिल्ली में लगातार एक लाख से ज़्यादा टेस्ट हो रहे हैं जिसमें से 70 फीसदी टेस्ट आरटी-पीसीआर है। दिल्ली और अन्य राज्यों के मरीजों को भर्ती किया जा रहा है। केंद्र ने 1,100 बिस्तर उपलब्ध कराए हैं।
विज्ञापन


अस्पतालों के साथ बैंक्विट हॉल और होटल जोड़े जा रहे हैं। कम हल्के लक्षण वाले मरीजों को बैंक्विट हॉल में और गंभीर मरीजों का अस्पताल में इलाज किया जाएगा। अस्पतालों पर नॉन कोविड मरीजों का ज्यादा भार न पड़े, इसको देखत पहले से तय सर्जरी भी दो से तीन महीने के लिए स्थगित कर दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें। बिना मास्क के घर से बाहर नहीं निकलें। दिल्ली सरकार की ऐप में गलत डाटा बिल्कुल नहीं दिखा रहा है। उसे अपडेट होने में थोड़ा वक्त जरूर लगता है। कोई भी व्यक्ति को अस्पताल जाना चाहता है ऐप देखकर ही जाए। 

उन्होंने कहा कि फोन नंबर भी दिए हुए हैं कॉल करके अस्पताल जाएं। दिल्ली में सबको एडमिट कराया जा रहा है। दिल्ली ही नहीं बाहर के मरीजों का भी इलाज किया जा रहा है। 
 

इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि राजधानी में संक्रमण को काबू करने के लिए बड़े स्तर पर योजना बनाई जा रही है। इसके तहत बड़े-बड़े अस्पतालों के साथ बैंक्विट हॉल और होटलों को जोड़ा जा रहा है। 

मसलन, किसी अस्पताल के अंदर 100 बेड है और उसके साथ एक 100 बेड वाले बैंक्विट हॉल को जोड़ दिया  है।इससे बेड की संख्या में बढ़ोतरी होगी और मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में केवल गंभीर मरीज ही रखे जाएंगे। अगर किसी को केवल ऑक्सीजन की जरूरत होगी तो उसे बैंक्विट हॉल में रखा जाएगा। 

मुख्यमंत्री ने कहा था कि दिल्ली में कोरोना के केस बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। इस वाली लहर में युवा काफी ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं। साथ ही बच्चे भी प्रभावित हो रहे हैं। मैं सभी युवाओं से अपील करना चाहूंगा कि वह घर से बाहर जाते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। कोरोना से बचाव के सभी नियमों का पालन करें। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले। उन्होंने कहा कि जिन लोगों की उम्र 45 साल के ऊपर है, उन्हें तुरंत अस्पताल में जाकर टीका लगवाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed