फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi-Gurugram border sealed

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर सील, वाहनों की आवाजाही बंद, आज से पैदल जाने पर भी प्रतिबंध

Fri, 01 May 2020 06:43 AM IST
नोएडा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: नोएडा ब्यूरो Updated Fri, 01 May 2020 06:43 AM IST
विज्ञापन
Delhi-Gurugram border sealed
दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर - फोटो : अमर उजाला

कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर को पूरी तरह सील कर दिया गया है। दिल्ली से किसी भी वाहन को हरियाणा की सीमा में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है। यदि कोई गलती से बॉर्डर तक पहुंच भी जाए तो उसे लौटा दिया जाता है।

विज्ञापन


हरियाणा सरकार की सख्ती के बाद पुलिस और सतर्क हो गई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार से लोगों को पैदल भी आने-जाने नहीं दिया जाएगा। हालांकि, ऐसा ही कुछ हाल दिल्ली की तरफ आने वाली सड़क पर भी है। यहां केवल बैंकों की कैश वैन या अत्यावश्यक सेवाओं से संबंधित वाहनों को ही प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन


दिल्ली-गुरुग्राम के कापसहेड़ा बॉर्डर को सील किए जाने के बाद लोगों को वापस भेजने का सिलसिला 12 बजे के बाद और तेज हो गया। सख्ती इतनी है कि दुपहिया वाहनों को भी छानबीन के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार से पैदल भी प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। दिल्ली की तरफ आने वाली सड़क पर मौजूद कर्मियों ने बताया कि किसी भी प्रवेश से पहले सभी तरह की छानबीन की जाती है। अभी तक बॉर्डर को सील करने के आदेश नहीं मिले हैं। बावजूद इसके, संक्रमण से सुरक्षा के लिहाज से सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। अगर कोई दिल्ली में प्रवेश करता है तो इससे पहले सभी दस्तावेजों की छानबीन और उचित कारण भी बताना होगा।


बॉर्डर से सिक्योरिटी कंपनी में काम करने वाले मनीष शर्मा ने बताया कि रोजाना अपने वाहन से ड्यूटी के लिए गुरुग्राम जाते हैं, लेकिन बृहस्पतिवार को सभी दस्तावेज दिखाने के बाद भी इजाजत नहीं दी गई। अगर ऐसे ही हालात आगे भी रहे तो उन्हें दफ्तर से छुट्टी करनी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed