फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi Govt to run massive registration and awareness campaign for construction workers

निर्माण श्रमिकों के लिए पंजीकरण अभियान चलाएगी दिल्ली सरकार, योजनाओं के बारे में करेगी जागरूक

Mon, 22 Feb 2021 02:54 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 22 Feb 2021 02:54 PM IST
विज्ञापन
Delhi Govt to run massive registration and awareness campaign for construction workers
मनीष सिसोदिया

दिल्ली सरकार ने निर्माण श्रमिकों के लिए सोमवार को बड़ी घोषणा की है। उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि निर्माण श्रमिकों के लिए सरकार बड़े पैमाने पर पंजीकरण अभियान शुरू कर रही है ताकि दिल्ली के श्रमिक शिक्षा, पेंशन, मातृत्व, विवाह आदि से संबंधित दिल्ली सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। 

विज्ञापन


इसी माह सरकार ने करीब 488 श्रमिकों को अलग अलग मदों में 3.18 करोड़ का भुगतान किया है। सिसोदिया ने कहा कि निर्माण श्रमिक देश के रिढ़ की हड्डी हैं। देश के इंफ्रास्ट्रक्चर के पीछे इनका ही हाथ होता है। ये खड़े होते हैं तो हमारी इमारतें खड़ी होती हैं।
विज्ञापन


सरकार ने ऐसे श्रमिकों के लिए कई योजनाएं बनाई हुई हैं, लेकिन उन्हें जानकारी नहीं है कि इन योजनाओं का फायदा कैसे उठाया जाए। इसके लिए हमने बड़ा फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दिल्ली में 10 लाख निर्माण श्रमिक हैं, जिनमें से 2लाख 12 हजार श्रमिक हमारे पंजीकरण नेटवर्क में हैं। इनमें से  29 हजार लोगों का पिछले दिनों पंजीकरण का एक साल पूरा हुआ है। उन्हें हमने दोबारा पंजीकरण के लिए सूचना भेज दी है। वहीं 50 हजार लोगों का पंजीकरण चल रहा है।

इसलिए हम चाहते हैं कि जितने भी श्रमिक हैं, सब के सब हमारे रजिस्ट्रेशन डोमेन में आएं। इसके लिए पूरी दिल्ली में अवेयरनेस और कुछ जगहों में रजिस्ट्रेशन कैंपेन चलाएंगे।

दिल्ली के करीब 262 लेबर चौक पर बड़ी संख्या में श्रमिक इकट्ठा होते हैं। वहां हम अवेयरनेस कैंपेन चलाएंगे ताकि उन्हें पता चल सके कि सरकार द्वारा दी गई सुविधाओं का लाभ कैसे उठाएं। इसके लिए हमने 1076 पर कॉल करने की व्यवस्था तो बनाई ही है, साथ ही अगले एक महीने तक 45 जगहों पर सुबह 9 से शाम पांच बजे तक रजिस्ट्रेसन कैंप लगेंगे। यहां आकर कोई भी इच्छुक श्रमिक पंजीकरण करा सकता है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed