यूएस डॉलर को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने यूएस डॉलर को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक विदेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके घर पर छापा मारकर दो यूरो करेंसी की कलर फोटो कॉपी, दो बंडल काले रंग का कागज, मनी डिटेक्टर मशीन, तीन मोबाइल फोन और आरोपी के दस्तावेज बरामद किये हैं।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आईजीआई एयरपोर्ट थाने में तैनात पुलिसकर्मियों को मुखबिर से सूचना मिली कि यूएस डॉलर को दोगुना करने का झांसा देकर ठगी करने वाला एक विदेशी नागरिक होटल एरोसिटी में मौजूद है।
इस सूचना पुलिस की एक टीम होटल पहुंचकर छानबीन की। जहां पुलिस को पता चला कि एक विदेशी नागरिक एक दिन के लिए होटल में ठहरा था और कुछ देर पहले ही होटल से चेक आउट किया है।
पुलिस ने आस पास के इलाके में तलाशी अभियान चलाया। पुलिस को महिपालपुर लालबत्ती के पास एक विदेशी नागरिक दिखा, जो पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने उसका पीछा कर उसे दबोच लिया।
पूछताछ में आरोपी ने खुद को साउथ अफ्रीका का रहने वाला बताया। होटल में ठहरने के बारे में पूछे जाने पर उसने कोई जवाब नहीं दिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने बताया कि वह मालवीय में रहता है। पुलिस उसे लेकर मालवीय नगर स्थित उसके घर पर दबिश दी।
मकान मालिक ने वेरीफिकेशन के कागजात दिखाये, जिसके मुताबिक आरोपी कैमरून का नागरिक है और उसका नाम फोमबड कोलिन है। पुलिस ने उसके कमरे की तलाशी ली। जहां से पुलिस को दो यूरो करेंसी की कलर फोटो कॉपी, दो बंडल काले रंग का कागज, मनी डिटेक्टर मशीन, तीन मोबाइल फोन और आरोपी के दस्तावेज मिले।
जांच में पता चला कि आरोपी नागरिक वर्ष 2019 में वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से दिल्ली में रह रहा था और ठगी को अंजाम दे रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ की जांच में जुटी है।