फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi fire breaks out in a godown set up in an open area at tikri kalan pvc market

दिल्ली: टीकरी कलां पीवीसी मार्केट में आग, कोई हताहत नहीं

Mon, 12 Jul 2021 05:38 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Mon, 12 Jul 2021 05:38 AM IST
सार

आग कैसे लगी इस बात की जानकारी अभी पता नहीं लगी है। 

विज्ञापन
delhi fire breaks out in a godown set up in an open area at tikri kalan pvc market
टीकरी कलां मार्केट में लगी आग - फोटो : ani

विस्तार

मुंडका थाना इलाके के टीकरी कलां पीवीसी मार्केट में रविवार रात अचानक भीषण आग लग गई। आग मार्केट के एक बड़े प्लॉट में खुले गोदाम में रखे प्लास्टिक के ढेर में लगी। आग लगते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद कुछ लोगों ने आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग के तेजी से फैलने से सभी दूर चले गए। सूचना मिलते ही दमकल की गाडिय़ां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गई। आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर 35 गाडिय़ां बुला ली गई है। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम चल रहा है। 

विज्ञापन


दमकल अधिकारियों के मुताबिक पौने नौ बजे रात में दमकल विभाग को पीवीसी मार्केट में आग लगने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पास के फायर स्टेशन से गाडिय़ों को मौके पर भेजा गया। दमकल अधिकारियों ने आग की भयावहता को देखते हुए 35 गाडिय़ों को मौके पर बुला लिया। करीब सौ से अधिक दमकल कर्मी आग बुझाने में जुट गए हैं। 
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि आग लगते ही यहां अफरा-तफरी मच गई। लोग खुद को बचाने के लिए इधर उधर भागने लगे। कुछ लोग अपने गोदाम में पानी फेंककर आग बुझाने की कोशिश करने लगे। लेकिन आग की भयावहता को देखकर सभी वहां से दूर चले गए। शुरूआती जांच से पता चला है कि खुले में बने एक गोदाम से आग की  शुरूआत हुई और देखते ही देखते अन्य गोदामों में फैल गई। दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि बताया कि अभी तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। खुले में आग लगने की वजह से सभी वहां से दूर चले गए थे। देर तक आग बुझाने का काम चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed