फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi environment minister said do not do politics on the matter of ban on crackers

पटाखों पर प्रतिबंध: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री ने कहा- इस मामले पर न करें राजनीति

Thu, 04 Nov 2021 05:59 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 04 Nov 2021 05:59 AM IST
सार

गोपाल राय ने कहा कि राजनीतिक उद्देश्य के लिए पटाखों को धर्म से जोड़ने की कोशिश न करें लोग। 

विज्ञापन
Delhi environment minister said do not do politics on the matter of ban on crackers
गोपाल राय - फोटो : एएनआई

विस्तार

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने पटाखों की खरीद-बिक्री और इस्तेमाल पर प्रतिबंध का विरोध करने पर लोगों को जवाब दिया है। उन्होंने कहा है कि कुछ लोग राजनीतिक महत्वाकांक्षा के लिए पटाखों को धर्म से जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होने सभी राजनीतिक दलों से इस तरह की राजनीति न करने की अपील करते हुए कहा है कि  राजनीति के लिए कई और भी मुद्दे हैं।  

विज्ञापन


गोपाल राय ने कहा कि गत सात अक्तूबर को धूल विरोधी अभियान शुरू किया गया था। राजधानी में धूल विरोधी अभियान के तहत दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति(डीपीसीसी) और एसडीएम की ओर से अभी तक 2500 निर्माण साइटों का टीमों ने निरीक्षण किया है। इसमें से 406 स्थानों पर मानदंडों का उल्लंघन पाए जाने पर एक करोड़ 23 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


वहीं, पूरी दिल्ली ने मिलकर यह लड़ाई लड़ी है और मौसम ने भी साथ दिया है, जिसकी वजह से पिछले कुछ वर्षों में दिवाली से एक दिन पहले दिल्ली का प्रदूषण स्तर सबसे बेहतर रहा है। उन्होंने कहा कि 2017 अक्टूबर के महीने में एक्यूआई का औसत 284 रहा था। वहीं, 2018 में यह 267 रहा, 2019 में 234, 2020 में 265 और पिछले एक महीने के दौरान एक्यूआई का औसत स्तर 173 है। बारिश और दिल्ली सरकार के साथ मिलकर प्रदूषण के खिलाफ युद्ध में लोगों की सहभागिता से यह हुआ है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


 गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली के अंदर वाहनों के प्रदूषण को रोकने के लिए रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ अभियान शुरू किया है। विभिन्न चौराहों पर दिल्ली सरकार के मंत्रियों और विधायकों और आरडब्ल्यूए की तरफ से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस बात की खुशी है कि जनता की तरफ से भी इस अभियान में स्वैच्छिक सहयोग मिल रहा है और लोग सहयोग कर रहे हैं। साथ ही इस मुहिम से युवाओं को जोड़ने के लिए ऑनलाइन चैटबॉट लांच किया है, जिसमें आज दिल्ली के हजारों युवा प्रदूषण के खिलाफ मुहिम में लोगों को जागरूक कर रहे हैं। 

मंत्री ने कहा कि अभी तक पूरी दिल्ली के अंदर लगभग 1700 एकड़ से अधिक खेतों में  बायो डीं-कंपोजर छिड़काव किया जा चुका है। उम्मीद है कि डि-कंपोजर के छिड़काव के काम को 20 नवंबर तक पूरा कर लेंगे। 

गोपाल राय के मुताबिक, दिल्ली के सभी थानों में पुलिस की पेट्रोलिंग टीमें बन चुकी हैं, जो काम शुरू कर चुकी है। अब तक 13 हजार किलोग्राम से अधिक अवैध पटाखे बरामद किए जा चुके हैं और 33 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। सभी पुलिस और एसडीएम की टीमों को 24 घंटे पेट्रोलिंग और निगरानी के निर्देश गए हैं। 


गोपाल राय ने केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि एक आवश्यक एडवाइजरी जारी होनी होनी चाहिए जिससे हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में पराली जलाने का सिलसिला दिवाली के अवसर पर बंद होना चाहिए। जिससे दिवाली के बाद दमघोंटू माहौल से दिल्ली वालों को बचाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed