Delhi Election 2020: दिल्ली के लोग जानते हैं अमित शाह और जेपी नड्डा कौन हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिर जेपी नड्डा जी कौन हैं?
बड़ा सवाल है? भाजपा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि नड्डा अध्यक्ष बन गए हैं। वह पार्टी में अमित शाह वाली जान नहीं फूंक पाएंगे। इसलिए होगा वही जो अमित शाह चाहेंगे। कार्यकर्ताओं का अमित शाह में गजब का भरोसा है। उम्मीद भी अमित शाह से ही है।
इसके तीन चार बड़े कारण हैं। सुनील नेगी जैसे तमाम कार्यकर्ताओ का कहना है कि शाह के पास संगठन की समझ, लोगों को लेकर चलने की क्षमता, अनुशासन बनाए रखने, नये लोगों को जोड़ने, उन्हें अवसर देने की क्षमता है। उनके अध्यक्ष बनने के बाद से भाजपा को किसी तरह के संसाधन की कमी नहीं हुई। पार्टी आगे बढ़ी है। वह कोई काम प्रधानमंत्री की सलाह के बिना नहीं करते और उनके विश्वसनीय हैं।
मतदाताओं की नजर में
सभी वर्ग के तमाम लोगों से बातचीत के बाद एक निचोड़ निकलकर आया। वह इस प्रकार है। मतदाता जानते हैं कि अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं। वह भाजपा के बड़े नेता, पीएम के विश्वसनीय और नंबर दो हैं। कुछ जानते हैं कि भाजपा के अध्यक्ष नहीं हैं, गृह मंत्री हैं। जबकि कुछ मतदाता जेपी नड्डा को भाजपा का अध्यक्ष बताते हैं।