फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   delhi election 2020: Arvind Kejriwal and smriti irani accousing each other on twitter

'हनुमान' को लेकर घिरी भाजपा, तो केजरीवाल बने 'महिला विरोधी', सोशल मीडिया पर यूं मचा घमासान

Sat, 08 Feb 2020 03:44 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 08 Feb 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
delhi election 2020: Arvind Kejriwal and smriti irani accousing each other on twitter
Arvind Kejriwal and Manoj Tiwari - फोटो : ANI
दिल्ली में शनिवार को वोटिंग के दौरान भाजपा और आप नेताओं के बीच सोशल मीडिया में जबरदस्त घमासान देखने को मिला। आप ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के 'हनुमान' को लेकर दिए गए बयान को लेकर उन पर चौतरफा हमला बोला।
विज्ञापन


वहीं जब इस मुद्दे पर भाजपा घिरती हुई नजर आई, तो इसके नेताओं ने केजरीवाल को फंसाने के लिए महिलाओं का मसला उठा दिया। भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता बोले, केजरीवाल जी ये आपकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। महिलाएं अपनी मर्जी से वोट नहीं डाल सकती हैं क्या। हमारे घरों में हर अहम फैसलों में महिलाओं की अहम भागीदारी होती है।

विज्ञापन

 

दरअसल, अरविंद केजरीवाल ने एक टीवी चैनल पर जब से ‘हनुमान चालीसा’ पढ़ी है, तभी से भाजपा उनका मजाक उड़ा रही है। इसके बाद शनिवार को वे हनुमान मंदिर में गए, तो यहां पर भी भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी को एक मुद्दा मिल गया। उन्होंने कहा कि अरविंद ने जिन हाथों से अपने जूते उतारे, उन्हीं हाथों से पूजा-अर्चना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन




मनोज तिवारी ने इस मुद्दे को गर्मा दिया। इसका जवाब देने के लिए खुद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद संजय सिंह आगे आए। केजरीवाल ने कहा, मैं कल हनुमान मंदिर गया था। आज भाजपा नेता कह रहे हैं कि मेरे जाने से मंदिर अशुद्ध हो गया। यह कैसी राजनीति है? भगवान तो सभी के हैं। भगवान सभी को आशीर्वाद दें, भाजपा वालों को भी। सबका भला हो।

दूसरी तरफ संजय सिंह ने इस मुद्दे को रंग देने के लिए इसे एससी समुदाय के साथ जोड़ दिया। वे बोले, भाजपा अपनी घृणित मानसिकता से ऊपर नहीं उठ पा रही है। वह आज भी सदियों पुरानी परंपरा को जीवित रखना चाहती है। जैसे पहले एससी समुदाय को मंदिर में नहीं जाने दिया जाता था, वैसे ही क्या आज केजरीवाल के जाने से मंदिर अछूत हो गया।
 

आम आदमी पार्टी को वोटिंग के दिन बैठे बिठाए मनचाहा मुद्दा मिल गया था, इसलिए चंद मिनटों में इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। इसके बाद भाजपा बैकफुट पर जाती हुई दिखी। उसी वक्त केजरीवाल ने एक ट्वीट कर दिया। उन्होंने लिखा, सभी महिलाओं से खास अपील है, जैसे आप घर की जिम्मेदारी उठाती हैं, वैसे ही मुल्क और दिल्ली की जिम्मेदारी भी आपके कंधों पर है। आप सभी महिलायें वोट डालने जरूर जाएं और अपने घर के पुरुषों को भी ले जाएं। पुरुषों से चर्चा जरूर करें कि किसे वोट देना सही रहेगा।



उनके इस ट्वीट को भाजपा ने हाथोंहाथ लिया। सबसे पहले रोहिणी से भाजपा उम्मीदवार विजेंद्र गुप्ता मैदान में कूद पड़े। गुप्ता ने केजरीवाल पर तंज कसने के अंदाज में लिखा, ये आपकी महिला विरोधी सोच को दर्शाता है। महिलाएं अपनी मर्जी से वोट नहीं कर सकती हैं क्या।


मेरे घर में हर जरूरी फैसले में घर की महिलाओं की महत्वूर्ण भागीदारी होती है। इसके बाद भाजपा के फायर ब्रांड सांसद प्रवेश वर्मा सामने आए। उन्होंने लिखा, आखिरकार आपकी असली मानसिकता सामने आ ही गई। महिलाओं को बोल रहे हैं कि पुरुषों से पूछ कर वोट डालना।

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने भी इस मामले में केजरीवाल को निशाने पर ले लिया। हैशटैग महिला विरोधी केजरीवाल के साथ उन्होंने ट्वीट किया, आप क्या महिलाओं को इतना सक्षम नहीं समझते कि वे स्वयं निर्धारित कर सकें किसे वोट देना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed