दिल्ली: जगतपुरी में दर्जनों युवकों ने नशे में धुत होकर किया बवाल, 20 गिरफ्तार
जगतपुरी लाल बत्ती के पास शराब के ठेके पर शनिवार रात कुछ लोग नशे में आपस में उलझने लगे। ठेके के कर्मचारियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो नशे में धुत युवकों ने हंगामा करते हुए ठेके पर ही पथराव कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शाहदरा जिले के जगतपुरी इलाके में शराब के नशे में धुत कुछ लोगों ने खूब बवाल काटा। पहले आरोपी आपस में उलझे और इसके बाद ठेके पर पथराव कर दिया। शोरूम की तरह बने ठेके के शीशे के दरवाजे टूट गए। इस बीच लोग तमाशबीन बने रहे। मौके पर पहुंची पुलिस ने 20 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। घटना का वीडियो बनाकर किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वीडियो और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, जगतपुरी लाल बत्ती के पास शराब का नया ठेका खुला है। शनिवार रात करीब सवा आठ बजे कुछ लोग नशे में धुत होकर आपस में उलझने लगे। इस दौरान पहले आरोपियों ने एक-दूसरे पर पथराव किया। ठेके के कर्मचारियों ने उन्हें हटाने का प्रयास किया तो नशे में धुत युवकों ने हंगामा करते हुए ठेके पर ही पथराव कर दिया। ठेके के कर्मचारियों ने भागकर जान बचाई।
एक पुलिस अधिकारी के अनुसार, जांच की जा रही है कि किस बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ था। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आरोपियों को काबू में किया।